फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anganwadi workers-helpers announced, NOTA will be pressed in elections

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायकों का एलान, चुनाव में दबाएंगे नोटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers-helpers announced, NOTA will be pressed in elections
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायक वेलफेयर एसोसिएशन ने भाजपा सरकार पर धोखा और छल बरतने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने वादा पूरा नहीं किया है। कोरोना महामारी के आड़ में कार्यकर्ता और सहायकों को नौकरी से हटा दिया है। छह सूत्रीय पत्र डिप्टी कलक्टर सुधीर कुमार को दिया। सीएम योगी आदित्य नाथ को भेजे गए आखिरी पत्र में विधानसभा 2022 के चुनाव में नोटा का बटन दबाने का एलान किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सत्य बाला चौधरी और सचिव माया चौहान की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायक गुरुवार को कलक्ट्रेट के पार्क में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय के सामने पहुंचें। उन्होंने कहा है कि जून 2018 का समझौता लागू किया जाए। जबरिया सेवानिवृत्त किए गए कार्यकर्ताओं को जीवन यापन के लिए पेंशन दिलाए। प्रोत्साहन भत्ते से काम नहीं चलेगा। लिहाजा मानदेय में नियमित बढ़ोत्तरी की जाए। प्राथमिक स्कूलों के साथ संबद्धता पर अतिरिक्त मानदेय और भत्ते भी दें। स्कूलों की तर्ज पर 15 दिन का शीतकालीन और 45 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाए। ताकि हम लोगों को छुट्टी मिल सके। संगठन की सदस्यों ने कहा कि भाजपा
विज्ञापन

सरकार ने वादे को पूरा नहीं किया है। कोरोना महामारी का भरपूर फायदा उठाया कई कार्यकर्ता और सहायकों को जबरिया हटा दिया गया है। भाजपा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों के साथ छल किया है। विधानसभा चुनाव में नोटा का बटन दबाएगी। आशा रानी, प्रमोद चौहान, सरिता, माया, सुदेश, शारदा, कौशल्या, रजनी, सुधा, सुमन, कमलेश, सीमा, बबिता, भुवनेश्वरी, रेखा, पूनम, सुमित्रा आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed