फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anganwadi Recruitment: Final list will be released next week

आंगनबाड़ी भर्ती : अगले सप्ताह जारी होगी अंतिम सूची

Thu, 13 Mar 2025 11:08 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Mar 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi Recruitment: Final list will be released next week
अमरोहा। बाल विकास व पुष्टाहार विभाग की ओर से चल रही आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया के तहत तीन ब्लॉक की अनंतिम सूची जारी होने के बाद अगले सप्ताह अंतिम सूची जारी की जाएगी। जबकि, शेष परियोजनाओं के लिए अनंतिम सूची जारी की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया जांचने के लिए बुधवार को डीएम ने विकास भवन पहुंची थी।
विज्ञापन

उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए थे। आंगनबाड़ी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिले में रिक्त चल रहे 132 पदों के लिए 3607 आवेदन आए है। प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बाल एवं पुष्टाहार विभाग ने अमरोहा देहात, गंगेश्वरी व गजरौला परियोजना के रिक्त पदों पर चयनितों की अनंतिम सूची जारी कर दी थी। जबकि जोया, धनौरा, हसनपुर और अमरोहा सिटी परियोजना की सूची अभी जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

अनंतिम सूची जारी होने के बाद मिली आपत्तियों के निस्तारण के बाद अगले सप्ताह अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। वहीं, चार शेष बची परियोजना के लिए अनंतिम सूची जारी कर आपत्तियां मांगी जाएंगी। जिनके निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। बुधवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने भी बुधवार को विकास भवन पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया का जायजा लेते हुए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed