{"_id":"6855c54fa355888f4806fe01","slug":"anand-dham-ashram-will-be-beautified-with-two-crore-rupees-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-142176-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो करोड़ रुपये से होगा आनंद धाम आश्रम का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो करोड़ रुपये से होगा आनंद धाम आश्रम का सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
अमरोहा। नगर स्थित आनंद धाम आश्रम के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। वंदन योजना के तहत आश्रम का दो करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शासन को प्रेषित कर दिया गया है। वंदन योजना में नगर के बालाजी धाम का सौंदर्यीकरण पालिका प्रशासन द्वारा कराया जा चुका है।
आनंद धाम आश्रम ब्रहमलीन संत हीरानंद जी महाराज द्वारा स्थापित किया गया था। दूर-दूर तक महाराज हीरानंद जी व आनंद धाम आश्रम की मान्यता है। साल में कई बार यहां धार्मिक आयोजन होते हैं। पालिका की ओर से आनंद धाम आश्रम का सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव पास किया गया है। पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि आनंद धाम आश्रम ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से आश्रम के सौंदर्यीकरण का अनुरोध किया गया था। इसके सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ रुपये की के प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत आश्रम मेें यात्री शेड, सोलर लाइटें, हॉल, पाथवे, सोलर लाइट, बेंच, ग्रीनरी आदि का काम कराया जाएगा। आनंद धाम आश्रम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वंदन योजना में प्रस्ताव पारित करने के लिए पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। नगर के बालाजी धाम का भी वंदन योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है।