फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   An elderly woman's fingers were severed after being hit by a fodder machine.

Amroha News: चारा मशीन की चपेट में आने से वृद्धा की अंगुलियां कटीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman's fingers were severed after being hit by a fodder machine.
चारा मशीन की चपेट में आने से वृद्धा की अंगुलियां कटीं
विज्ञापन

हसनपुर। गांव भैसरौली में बृहस्पतिवार को चारा काटते समय हादसा हो गया। घर में कुट्टी मशीन से चारा काट रही वृद्धा जगवती के दोनों हाथ मशीन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी अंगुलियां बुरी तरह कट गईं। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

गांव भैसरौली निवासी महावीर सिंह की पत्नी जगवती रोज की तरह घर पर पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों हाथ चालू मशीन में चले गए। धारदार पत्तियों से उनकी अंगुलियां कट गईं। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मशीन बंद कर वृद्धा को बाहर निकाला। अत्यधिक खून बहने के कारण हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed