फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   An attempt to crush the uncle's nephew with the car, returning after lobbying for the case

मुकदमे की पैरवी कर लौट रहे मामा-भांजे को कार से कुचलने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
An attempt to crush the uncle's nephew with the car, returning after lobbying for the case
अमरोहा। न्यायालय से मुकदमे की पैरवी कर घर लौट रहे मामा-भांजे ने दबंगों ने कार से कुचलने की कोशिश की गई। साथ ही मामा-भांजे के साथ बुरी तरह मारपीट की। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गजरौला थानाक्षेत्र के गांव पपसरा खादर में मुंशी खान का परिवार रहता है। उनके बेटे औशाफ की पत्नी प्रधान है। पूर्व प्रधान जफरयाब से उनकी चुनावी रंजिश चल रही है। एक सप्ताह पूर्व हुई मारपीट के मामले में जफरयाब ने औशाफ और उनके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सात अक्टूबर को औशाफ का भाई फुरकान, नौशाद और भांजा इशरत अली कचहरी में मुकदमे की पैरवी कर घर वापस लौट रहे थे। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे रजबपुर के निकट पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रही बोलेरो कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों लोग घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि आरोपियों ने घायलों को लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की नीयत से कार से कुचलते हुए फरार हो गए। गनीमत रही शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया की घायल के भाई औसाफ़ खान की तहरीर पर पूर्व प्रधान जफरयाब, तालिब, लियाकत और अलीमुद्दीन के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed