{"_id":"673272f2e66ffb6dc4011fb7","slug":"amrohas-girls-team-won-the-championship-in-arm-wrestling-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-129053-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आर्म रेसलिंग में अमरोहा की बालिका टीम ने जीती चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आर्म रेसलिंग में अमरोहा की बालिका टीम ने जीती चैंपियनशिप
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
प्रदेश स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में अमरोहा की टीम के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में अपना जलवा बिखेरा। चार स्वर्ण समेत 14 पदक अपनी झोली में डालकर जिले का नाम रोशन किया है। जिला अमरोहा के लिए सबसे बड़ी बात यह रही की बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप की ट्रॉफी झोली में आई।
आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के महासचिव धर्मदेव सिंह भाटी ने बताया कि आठ से दस नवंबर तक संभल के इशरत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट तुर्तीपुर इल्हा में द्वितीय इंटर स्कूल उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अमरोहा जिले की टीम की ओर से 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें आठ बालक तथा नौ बालिकाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अमरोहा की झोली में 14 पदक डाले। जिसमें चार स्वर्ण पदक, सात रजत पदक तथा तीन कांस्य पदक शामिल हैं।
बालकों की सब जूनियर वर्ग में 50 किग्रा में रजनीश कुमार ने रजत, 55 किग्रा में कुलदीप ने कांस्य, 65 किग्रा में रचित चौधरी कांस्य, 70 किग्रा में प्रिंस कुमार कांस्य पदक जीता। मिनी बालक वर्ग 50 किग्रा में रितेश ने रजत, मिनी बालिका वर्ग 35 किग्रा में हंसिका देवल रजत, 40 किग्रा में प्राची रजत, 45 किग्रा में निधि पाल स्वर्ण, 50 किग्रा में वंशिका स्वर्ण, 50 किग्रा में निशा शर्मा रजत, 55 किग्रा में राधिका रजत, सब जूनियर बालिका वर्ग में 50 किग्रा में सोनिका स्वर्ण, 50 किग्रा में अंशिका रजत, 55 किग्रा भूमिका स्वर्ण पदक जीता। यहां जिला अमरोहा से पुरुष वर्ग के कोच सुशील कुमार व बालिका वर्ग की कोच /मैनेजर पूनम रहीं।