{"_id":"661a7e66449a9735a003608a","slug":"amroha-youth-beaten-up-due-to-rivalry-police-active-after-video-went-viral-search-for-accused-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय, आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय, आरोपियों की तलाश
Sat, 13 Apr 2024 06:16 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 06:16 PM IST
सार
अमरोहा के बछरायूं में रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बछरायूं में पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। घटना थाना क्षेत्र के गांव इस्लामनगर की बताई जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर सोशल मीडिया पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने लगा। मीडिया के लोगों के पास भी यह वीडियो आया। वरिष्ठ उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के गांव इस्लामनगर का है।
विज्ञापन
गांव निवासी युवक बिलाल ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के आदिल को अपने साथियों के साथ मिलकर खेत में ले जाकर बेरहमी से पिटाई की। वहां मौजूद किसी ग्रामीण ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
एसएसआई का कहना है कि पीड़ित युवक को बुलाकर तहरीर ली जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।