फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Wife gave birth son hospital, father died road accident, there was chaos family

अमरोहा: पत्नी ने अस्पताल में बेटे को दिया था जन्म, पिता की सड़क हादसे में हो गई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 16 Aug 2023 10:05 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 10:05 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद परिजन गमगीन हैं। 
 

विज्ञापन
Amroha: Wife gave birth son hospital, father died road accident, there was chaos family
सड़क हादसा, यूपी पुलिस, अमरोहा पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हसनपुर इलाके में पत्नी ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। पिता बहुत खुश था। वह खाने पीने की वस्तुएं लेने के लिए बाजार जा रहा था। रास्ते में वाहन ने उसकी बाइक को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना से परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा निवासी गौतम (33) पुत्र तेजपाल सिंह श्रमिक है। इससे वह परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार को गौतम की पत्नी सुमन को प्रसव पीड़ा हुई थी।
विज्ञापन


उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां पत्नी ने प्रसव के दौरान एक बेटे को जन्म दिया। बेटे का जन्म होने गौतम बहुत खुश था।दोपहर के समय वह बाजार से चाय में अन्य खाने पीने की वस्तु लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वह बहुत बुरी तरह से घायल हो गया। दो राहगीरों द्वारा उसे अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।


विधायक महेंद्र खड़ग वंशी ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद कराने का भरोसा दिया। मृतक पर इससे पहले तीन बेटी और एक बेटा है। यह उसकी पांचवी संतान उत्पन्न हुई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है।

मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed