फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Village head's father shot dead while sleeping in the house, suspicion on relative

Amroha: घर में सो रहे ग्राम प्रधान के पिता की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार पर शक..पुलिस जुटा रही साक्ष्य

Mon, 22 Apr 2024 12:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 12:35 PM IST
सार

अमरोहा जिले के गालिब बाड़ा गांव के ग्राम प्रधान के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर वालों को इसकी जानकारी सुबह हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। इस वारदात के पीछे एक रिश्तेदार के होने का शक जताया है।

विज्ञापन
Amroha: Village head's father shot dead while sleeping in the house, suspicion on relative
अमरोहा में हत्या की घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

घर में सो रहे गालिब बाड़ा के ग्राम प्रधान अरविंद यादव के पिता चंद्रपाल सिंह (62) गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सिर से सटाकर मारी गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने मौके पर सबूत जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने एक रिश्तेदार पर हत्या का शक जताया है। मृतक चंद्रपाल सिंह अमरोहा नगर के जेएस हिंदू कॉलेज में दो साल पहले चपरासी के पद से रिटायर्ड हुए थे। उनके परिवार में पत्नी अंगूरी देवी के अलावा दो बेटे नीरज व अरविंद और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे नीरज गजरौला में हाईवे स्थित एक होटल में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


छोटे बेटे अरविंद यादव ग्राम प्रधान हैं। नौकरी से  रिटायर्ड होने के बाद से चंद्रपाल सिंह गांव में दूध का काम करते थे। रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर सोए हुए थे। चंद्रपाल सिंह घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे अज्ञात लोगों ने चंद्रपाल सिंह के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। सोमवार की सुबह पांच बजे आंख खुलने पर परिजन कमरे से बाहर निकले तो चंद्रपाल सिंह का शव चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। जिसे देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह और सीओ अंजलि कटारिया ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर सबूत जुटाए।


एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के ग्राम प्रधान बेटे अरविंद यादव ने एक रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस छानबीन कर रही है। घटना के  खुलासे के लिए तीन टीम में लगाई गई हैं। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed