फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha video goes viral: Leopard devoured a calf, woman fainted after seeing it,forest department is patrollin

अमरोहा का वीडियो वायरल: तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला... देखकर महिला हो गई बेहोश, वन विभाग कर रहा गश्त

Sun, 08 Sep 2024 06:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 06:54 PM IST
सार

अमरोहा में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है। कई जगहों पर तेंदुओं ने पालतू जानवरों पर हमला करना शुरू कर दिया है। डिडाैली में तेंदुए ने एक बछड़े को निवाला बना लिया। यह देखकर पास ही खेत पर काम कर रही महिला बेहोश हो गई।

विज्ञापन
Amroha video goes viral: Leopard devoured a calf, woman fainted after seeing it,forest department is patrollin
अमरोहा में तेंदुए की वायरल वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमरोहा जिले में तेंदुओं का आतंक बरकरार है। अब तेंदुए ने पूरनपुर गांव के जंगल में बछड़े को निवाला बना लिया। यह देखकर पास ही खेत पर काम कर रही महिला बेहोश हो गई। गनीमत रही तेंदुए ने महिला को नहीं देखा। आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, तो तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया।

विज्ञापन


तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। पूरनपुर डिडौली कोतवाली क्षेत्र का गांव है। गांव निवासी किसान राजवीर सिंह की पत्नी सर्वेश देवी शनिवार सुबह खेत पर चारा लेने गई थी। सर्वेश देवी ने खेत के पास ही तेंदुए को बछड़े का शिकार करते हुए देख लिया।
विज्ञापन


तेंदुए ने बछड़े को गर्दन पर हमला कर मार डाला। यह देखकर महिला बेहोश हो गईं। पास ही खेत पर काम कर रहे किसान नेपाल सिंह दौड़कर पहुंचे और सर्वेश देवी को उठाया। गनीमत रही तेंदुए ने सर्वेश को नहीं देखा, नहीं तो हमला भी कर सकता था। किसी तरह नेपाल और सर्वेश देवी गांव पहुंचे और ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे जहां तेंदुआ देखा गया था, लेकिन शोर सुनकर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। डीएफओ एसपी सिंह में ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की बात कही है।

जिले में तेंदुए की आहट बरकरार 

रजबपुर क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक बरकरार है। अब तेंदुए ने मंगूपुरा गांव के जंगल में बकरी को मार डाला। ग्रामीणों ने बकरी के अवशेष पड़े देख तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। तेंदुए को लेकर जिलेभर के ग्रामीणों में दहशत है।

वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहे हैं। वहीं, क्षेत्र में ही एक तेंदुए का जोड़ा भी देखने की बात सामने आई है, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अमरोहा जिले में पिछले कई महीनों से तेंदुए की आहट बरकरार है। आए दिन तेंदुआ अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दे रहा है।

जिले में तेंदुए के घूमते दिखाई देने के कई वीडियो सामने आए है, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। हालांकि, वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए हैं। अब रजबपुर थाना क्षेत्र के मंगूपुरा गांव के जंगल में तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। गांव निवासी शुभम का बकरी फार्म है।

बृहस्पतिवार रात तेंदुआ एक बकरी को उठाकर ले गया। शुक्रवार सुबह बकरी को तलाश किया, तो थोड़ी दूर पर बकरी के अवशेष पड़े मिले। खेत में तेंदुए के पंजे के निशान बने थे। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed