{"_id":"6483712965364060ab02f255","slug":"amroha-urinating-on-the-roadside-died-due-to-electrocution-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha : सड़क किनारे कर रहा था लघुशंका, करंट लगने से मौत, बिजली विभाग के अधिकारी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha : सड़क किनारे कर रहा था लघुशंका, करंट लगने से मौत, बिजली विभाग के अधिकारी पर केस
Sat, 10 Jun 2023 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:06 AM IST
सार
युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के मामा सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
demo pic...
विस्तार
गजरौला (अमरोहा) में सड़क किनारे लघुशंका कर रहा नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव गजस्थल निवासी युवक पुनीत (18) पुत्र चंद्रपाल टूटे पड़े बिजली के तार में आ रहे करंट से झुलस गया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के मामा सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुनीत टेंट पर काम करता है। वह शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे चाचा देवेंद्र के साथ बाइक से गजरौला जा रहा था। खादगुर्जर मार्ग पर रास्ते में लघु शंका के लिए उसने बाइक रुकवाई। झनकपुरी गांव के सामने बाइक खड़ी कर वह सड़क किनारे लघु शंका करने लगा। यहां पर बिजली का तार टूटा पड़ा था, जिसमें करंट आ रहा था।
विज्ञापन
टूटे तार पर पुनीत की नजर नहीं पड़ी और वह करंट लगने से झुलस गया। गंभारी हालत में चाचा देवेंद्र पुनीत को उपचार के लिए सीएचसी में लेकर पहुंचे। जहां पर युवक की हालत नाजुक देख सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजन उसे अमरोहा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सीओ अरुण कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बिजली विभाग के एक्सईएन नीरज कुमार ने बताया कि मामले की एसडीएओ को जांच सौंपी गई है।