फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Uncontrolled car collides with tree on roadside, mother and daughter killed... four injured

नींद की झपकी बनी काल: अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई, मां-बेटी की मौत... चार घायल

Tue, 07 May 2024 12:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 07 May 2024 12:40 PM IST
सार

नौगांवा सादात में चालक को नींद की झपकी आ जाने से कार पेड़ से टकरा गई। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत जबकि चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया है। 

विज्ञापन
Amroha: Uncontrolled car collides with tree on roadside, mother and daughter killed... four injured
नौगांवा सादात में हुआ हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

चालक को नींद की झपकी आने के बाद मदरसा शिक्षक के परिवार की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में रुकैया (45) और उनकी बेटी सुमैया (18) की मौके पर मौत हो गई। चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से बिहार के मधुबनी जनपद के रहने वाले मुफ्ती अब्दुल सलाम बीते 25 साल से नौगांवा सादात के आले हसन मदरसा स्कूल में शिक्षक हैं।
विज्ञापन


वह पत्नी रुकैया, बेटी सुमैया, बेटा सलमान और अम्मार के साथ नौगांवा सादात कस्बे में ही किराए के मकान में रहते हैं। करीब एक सप्ताह पहले किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने घर बिहार गए थे। मंगलवार की सुबह शिक्षक मुफ्ती अब्दुल सलाम परिवार के साथ ट्रेन से वापस अमरोहा स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा नौगांवा सादात नई बस्ती के रहने वाले कामिल कार लेकर स्टेशन पहुंचा और परिवार को बिठाकर वापस नौगांवा सादात लौट रहा था। करीब 7:30 बजे जैसे ही उनकी कार नौगांवा सादात से पहले इंडियन गैस गोदाम के सामने पहुंची, तभी चालक कामिल को नींद की झपकी आने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।  पूरा परिवार कार में फस गया और चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और नौगांवा सादात के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने रुकैया और उनकी बेटी सुमैया को मृत घोषित कर दिया।


जबकि घायल मुफ्ती अब्दुल सलाम, उनके बेटे सलमान, अम्मार और चालक कामिल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने मां-बेटी की मौत की पुष्टि की है। साथ ही हादसे को इत्तेफाकिया बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed