फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Transport Department is now also on Instagram, Facebook and X

Amroha News: अमरोहा परिवहन विभाग अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर भी

Fri, 24 Jan 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 24 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Amroha Transport Department is now also on Instagram, Facebook and X
अमरोहा।
विज्ञापन

पहली बार अमरोहा परिवहन विभाग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हुआ है। अब लोग विभाग के इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स को टैग कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। विभागीय अधिकारी शिकायत का तुरंत संज्ञान लेंगे और निस्तारण करेंगे। विभागीय अधिकारी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को जागरूक भी करेंगे। सरकार व विभाग की उपलब्धियां और जानकारी शेयर करेंगे।
अमरोहा जिला 15 अप्रैल 1997 को स्थापित हुआ था, जिसका मुख्यालय अमरोहा नगर को बनाया गया। इससे पहले यह मुरादाबाद जनपद का हिस्सा था। वहीं, जिले में अमरोहा, धनौरा, हसनपुर व नौगांवा सादात तहसील हैं। जिला बनने के बाद एआरटीओ प्रशासन और एआरटीओ प्रवर्तन की तैनाती की गई। भले ही सरकार परिवहन विभाग से जुड़ी अधिकांश प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। लेकिन, अमरोहा परिवहन विभाग फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर सक्रिय नहीं था।
विज्ञापन

हालांकि, अब एआरटीओ प्रशासन बबीता वर्मा ने इसकी पहल की है। उन्होंने बताया कि अमरोहा परिवहन विभाग अब एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सक्रिय रहेगा। सरकार और विभाग की जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाएगा। इसके अलावा हादसों की रोकथाम के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स के माध्यम से जिले के परिवहन विभाग से जुड़ी शिकायत दर्ज कराएगा तो उसका भी विभाग के अधिकारी संज्ञान लेंगे और समस्या का निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमरोहा परिवहन विभाग पहली बार इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर सक्रिय हुआ है। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को विभागीय गतिविधियों के अवगत कराया जाएगा। विभाग की कार्रवाई और दिशा-निर्देश इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर शेयर किए जाएंगे। अगर कोई इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर शिकायत दर्ज कराता है तो उनकी समस्या का निस्तारण भी कराया जाएगा। -बबीता वर्मा, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed