{"_id":"6583db044a2a8a056f063c23","slug":"amroha-tractor-trolley-filled-with-mining-crushed-four-year-old-girl-girl-was-going-from-home-school-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चार वर्षीय बच्ची को कुचला, घर से स्कूल जा रही थी छात्रा, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चार वर्षीय बच्ची को कुचला, घर से स्कूल जा रही थी छात्रा, हायर सेंटर रेफर
Thu, 21 Dec 2023 11:59 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:59 AM IST
सार
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
टैक्टर ट्रॉली।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से स्कूल जाने के लिए निकली आयतनूर (4) को खनन से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घायल बच्ची आयतनूर देहात थानाक्षेत्र के धनोरा उर्फ मुरादनगर के रहने वाले जाकिर हुसैन की बेटी है। आरोप के मुताबिक बुधवार की सुबह आठ बजे आयतनूर स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। तभी नांगलिया गांव की ओर से ट्रॉली में खनन (मिट्टी) से भरा ट्रैक्टर आया और आयतनूर को कुचल दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि ट्रैक्टर और ट्राली धनोरी अहीर गांव में रहने वाले जुल्फिकार की है। हादसे के समय उसका बेटा फरमान चला रहा था। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घायल बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
यहां एक निजी अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में घायल बच्ची के पिता जाकिर हुसैन की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।