फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Three claimants for the adopted girl... Ruckus in the police station

Amroha: गोद ली गई बच्ची के तीन दावेदार...कोतवाली में मचा हंगामा, पुलिसकर्मी भी कई घंटे तक कहानी में उलझे रहे

Thu, 30 Nov 2023 06:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 06:13 PM IST
सार

हसनपुर निवासी ने अपनी बच्ची को दिल्ली के बदरपुर में रहने वाले दंपती को गोद दिया था। कानूनी रूप से इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया था। अब महिला ने पुलिस को बताया कि दंपती ने तीसरे परिवार को उस बच्ची को सौंप दिया है। तीनों परिवार बच्ची को लेने कोतवाली पहुंच गए। 

विज्ञापन
Amroha: Three claimants for the adopted girl... Ruckus in the police station
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात साल पूर्व गोद दी गई बच्ची को वापस लेने को लेकर कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा हुआ। बच्ची के माता-पिता ने उसे वापस लेने की इच्छा जाहिर की। कहा कि जिस रिश्तेदार को बच्ची को गोद दिया गया था। वह अब बच्ची का पालन पोषण में असमर्थ है। उसने दूसरी जगह बच्ची को दे दिया है।

विज्ञापन


हसनपुर निवासी ने बेटी की शादी संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हरिदासपुर निवासी के साथ की थी। बेटी ने अपने छह माह की बेटी को दिल्ली के बदरपुर में रहने वाली तहेरी जेठानी के भाई को गोद दिया था। कानूनी रूप से कोई लिखित रूप में बच्ची को गोद नहीं दिया गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि गोद ली गई बच्ची को तीसरी जगह दे दिया गया है। इसकी जानकारी मिलने पर बेटी हसनपुर कोतवाली पहुंच गई। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी बच्ची के साथ बुला लिया। दोनों पक्षों में बच्ची को अपने साथ ले जाने की बात पर जमकर हंगामा हुआ। जानकारी मिलने पर तीसरा पक्ष भी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया। अब दस नबंवर को फिर से दोनों पक्षों को बुलाया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार का कहना है कि जिसकी बच्ची है उसी को सौंपा जाएगा। गोद ली हुई बच्ची को दूसरी जगह गोद देने का किसी को कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed