फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Those who shot teacher caught, female teacher also included among accused

UP: शिक्षक के चलते परिवार में आ रही थी दरार, शिक्षिका ने शूटरों की मदद से टीचर पर चलवाई गोलियां, पुलिस भी उलझी

Thu, 18 Jan 2024 12:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 12:47 PM IST
सार

गजरौला में एक महिला शिक्षिका ने गृहस्थी बचाने के लिए दूसरे शिक्षक पर हमला कर दिया। इसके लिए उसने शूटरों को दो लाख की रकम भी दी। पुलिस ने आरोपी महिला शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Amroha: Those who shot teacher caught, female teacher also included among accused
गजरौला पुलिसस की हिरासत में आरोपी महिला शिक्षिका - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला में एक जनवरी को मंडी समिति में शिक्षक को गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि शिक्षिका ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिया था। घटना के पीछे उसकी मंशा थी कि पति नामजद होने पर वह मध्यस्थता की भूमिका निभाएगी। शिक्षिका के ससुराल वाले यह समझते थे कि वह शिक्षक से बात करती है।

विज्ञापन


पुलिस ने शिक्षिका और गोली मारने वाले आरोपी के साथ रहे अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि एक जनवरी की शाम को अतरपुरा निवासी नागेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके तहेरे भाई शिक्षक नरेंद्र सिंह को सुबह नौ बजे चादर ओढ़ कर आए बदमाशों ने गोली मार दी।
विज्ञापन


जिस पर रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदनगर निवासी संजीव उसके भाई महावीर, दीपांशु, संजीव के बेटे अमन व रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी अजय गोपाल के खिलाफ जानलेवा हमला करने और साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज की। घटना के दिन से ही पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इस बीच सामने आया कि बछरायूं थाना क्षेत्र के ढकिया भूड़ गांव निवासी शिक्षिका रश्मि की घटना को अंजाम दिलाने में अहम भूमिका है। उसने दो लाख रुपये की सुपारी देकर शिक्षक को गोली मरवाई। पुलिस ने बुधवार को भानपुर फाटक से रश्मि व रजबपुर थाना क्षेत्र के काफूरपुर निवासी गजराज को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। गजराज ने पुलिस को बताया कि वह घटना के दौरान गोली मारने वाले अमरपाल निवासी अक्खा नगला के साथ था। उसके हिस्से में 50 हजार रुपये आए थे। गजराज से पुलिस ने 15 हजार रुपये व रश्मि से दो मोबाइल फोन बरामद किए।

सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। गोली मारने वाले आरोपी अमरपाल, बाइक चला रहे विनीत व सहयोग कर रहे नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव अक्खा नगला निवासी संजीव की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। 

 

पुलिस के अनुसार रश्मि की शादी रजबपुर थाना क्षेत्र के चांदनगर गांव निवासी अमन उर्फ रमनदीप के साथ हुई थी। बीते साल रश्मि ने अपने पति के खिलाफ गर्भपात कराने, ससुर संजीव, चचेरे ससुर महावीर, चचेरा देवर दियांशु के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने, जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया था।

पति और उसके परिवार वाले यह समझते थे कि वह शिक्षक नरेंद्र सिंह से बात करती है। ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के कारण उसकी गृहस्थी बिगड़ रही थी। जिसका कारण वह शिक्षक नरेंद्र सिंह को समझती थी। शिक्षक से उसके पति कहासुनी हो चुकी थी।



उसने यही सोच कर वारदात को अंजाम दिलाया कि शिक्षक को गोली मारने में उसके पति और अन्य फंस जाएंगे। बाद में समाज के लोग समझौता कराएंगे तो वह मध्यस्थता की भूमिका निभाएगी। मामला खत्म करने के लिए वह पति पर अपने साथ ले जाने का दबाव बनाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed