{"_id":"65bc915a8c0f71f7880c7615","slug":"amroha-stunting-while-riding-in-groom-car-in-amroha-police-registered-a-case-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: अमरोहा में दूल्हे की कार में सवार होकर स्टंटबाजी, जमकर हंगामे का वीडियो वायरल.. पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: अमरोहा में दूल्हे की कार में सवार होकर स्टंटबाजी, जमकर हंगामे का वीडियो वायरल.. पुलिस ने दर्ज किया केस
Fri, 02 Feb 2024 12:23 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:23 PM IST
सार
अमरोहा में कार सवारों ने जमकर स्टंटबाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। दूल्हे की कार में सवार युवकों ने खिड़की से बाहर लटककर जानलेवा करतब दिखाए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अमरोहा में स्टंट करते कार सवार
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरात में शामिल कार सवार युवकों ने जमकर स्टंटबाजी की। हाईवे पर यातायात नियमों के धज्जियां उड़ाते हुए तेज व लापरवाही से कारों को दौड़ा रहा हैं। दो कारों के बीच में बाइक सवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा। स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने दो नामजद समेत कई युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
बुधवार की शाम इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप में 19 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दिख रही लग्जरी कार फूलों से सजी हुई है और चालक के बगल की सीट पर दूल्हा बैठा हुआ है। उसकी कार में तीन युवक स्टंट कर रहे हैं। इस कार के पीछे दूसरी कार में सवार युवक खिड़की से बाहर निकाल कर रील बनाते दिखे।
विज्ञापन
इसके बाद बीस से अधिक गाड़ी आगे पीछे दौड़ती दिखाई दीं। अधिकांश कारों में सवार युवक खिड़की से निकलकर स्टंट कर रहे थे। जबकि चालक गाड़ियों को तेज व लापरवाही से दौड़ा रहे थे। ज्यादातर कारों में हूटर की आवाज सुनाई दे रही है। किसी ने 19 सेकेंड की रील बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो को बरात का नाम दिया गया। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो तुरंत ही रजबपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ये सभी कार रजबपुर की हाईवे चौकी के सामने से झुंड के रूप में निकले थे।
कारों को तेज व लापरवाही से खतरनाक तरीके से चलते हुए खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी की गई। जिससे सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की जान को खतरा बन गया।
उन्होंने बताया कि मामले में दरोगा विकास त्यागी की तहरीर पर रजबपुर के रहने वाले सुहैल अली, अकबर और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्टंटबाज युवकों को गिरफ्तार कर कारों को सीज किया जाएगा।