फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Student dies after being hit by a train while crossing the track with a lead in his ear

Amroha: कान में लगी थी लीड, छात्र नहीं सुन सका ट्रेन की आवाज, गंवा बैठा जान.. पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी

Thu, 06 Jun 2024 06:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 06:16 PM IST
सार

अमरोहा में ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। वह इन दिनों पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Amroha: Student dies after being hit by a train while crossing the track with a lead in his ear
रेलवे ट्रैक शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस (FILE) - फोटो : संवाद

विस्तार

कान में लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे एमए छात्र के शिवम यादव (22) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक शिवम परिवार का इकलौता बेटा था। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


मृतक शिवम यादव देहात थानाक्षेत्र के केशोपुर गांव के रहने वाले अशोक यादव के बेटा था। गुजरात की एक कंपनी में नौकरी करने वाले अशोक यादव के परिवार में पत्नी पूनम के अलावा इकलौता बेटा शिवम था। शिवम यादव एमए की पढ़ाई के साथ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


रोजाना लाइब्रेरी जाता था। पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम शिवम कान में फोन की लीड लगाकर गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। कान में लीड लगी होने के कारण शिवम ने रन-थ्रू ट्रेन के हॉर्न की आवाज नहीं सुनी। जिस कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही शिवम उछलकर रेलवे ट्रैक से दूर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।


जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते बेटे की मौत के बाद पिता और मां को रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed