{"_id":"654f4e9190a63601b409b813","slug":"amroha-student-committed-suicide-jumping-train-she-was-smart-studies-argument-with-her-family-morning-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: ट्रेन से कटकर 11वीं छात्रा ने दी जान, पढ़ने में थी होशियार..सुबह परिजनों से हो गई थी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: ट्रेन से कटकर 11वीं छात्रा ने दी जान, पढ़ने में थी होशियार..सुबह परिजनों से हो गई थी बहस
Sat, 11 Nov 2023 03:21 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 11 Nov 2023 03:21 PM IST
सार
पुलिस ने छात्रा की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
amroha police, up police, murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा में परिजनों से अनबन के बाद कक्षा 11वीं की छात्रा मुस्कान (17) ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव उमरपुर में शराफत का परिवार रहता है।
विज्ञापन
पेशे से कारपेंटर शराफत के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। तीसरे नंबर की बेटी मुस्कान कक्षा 11 में पढ़ती थी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को किसी बात को लेकर परिजनों और मुस्कान के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद नाराज मुस्कान गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार के दोपहर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि किशोरी ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की थी शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन