फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha stood first in the state in intermediate and 10th in high school.

शाबाश बच्चों: इंटर में प्रदेश में अमरोहा प्रथम और हाईस्कूल में 10वां स्थान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Amroha stood first in the state in intermediate and 10th in high school.
अमरोहा। शाबाश बच्चों, यह आपकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज अपना जिला 12वीं की रैंक में पूरे प्रदेश भर में अव्वल रहा है। यानी पास होने का प्रतिशत सबसे अधिक रहा है। और तो और हाईस्कूल में भी विद्यार्थियों के पास होने के प्रतिशत में जिले को दसवें स्थान मिला है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट शनिवार को घोषित हो गया है। जिले के इंटर कॉलेजों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रदेश में जिले ने रिजल्ट के मामले में इंटर में प्रथम और हाईस्कूल में दसवां स्थान हासिल हुआ है। मंडल के अन्य जिलों से काफी आगे हैं। इंटर में 91.27 प्रतिशत और हाईस्कूल में 93.52 प्रतिशत बच्चे पास हुए है। इंटर के रिजल्ट में मुरादाबाद 17वें, संभल 23वें और रामपुर 28वीं रैंक पर है। जिले में इंटर में कुल 24961 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, कुल 23818 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं। जबकि 21739 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। इसमें 87.85 प्रतिशत छात्र और 95.84 प्रतिशत प्रतिशत छात्राओं ने बाजी मारी। इंटर में जिले का 91.27 रैंक के साथ पहले स्थान पर रहा है। जबकि टॉप 10 जिले में मंडल का कोई भी जिला शामिल नहीं है।
विज्ञापन

इंटर के रिजल्ट में में मंडल के जिलों की रैंक में गिरावट आ गई है। इसमें बिजनौर का रैंक 22 और रामपुर का स्थान 24 वें रैंक पर है। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में कुछ 28449 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें 27001 ने परीक्षा दी। जबकि 25252 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास करने में कामयाबी हासिल की। इसमें छात्रों का प्रतिशत 90.04 और छात्राओं का प्रतिशत 97.46 रहा है। इस तरह हाईस्कूल में अमरोहा जनपद प्रदेश में दसवें स्थान पर रहा है। इसमें 93.85 रैंक आई है। हाईस्कूल में प्रदेश में मुरादाबाद 17वें स्थान पर रहा है। जबकि रामपुर 40वें स्थान पर है। वहीं संभल जनपद 54वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed