फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Son killed his father by attacking him with shovel, police reached spot

Amroha: महिला के साथ कुछ दिन से रह रहे थे पिता, बेटे ने कहासुनी के बाद जान ली, पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया

Mon, 05 May 2025 03:55 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 03:55 PM IST
सार

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा खादर में बेटे ने अपने 62 वर्षीय पिता की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पिता ने कुछ दिन पहले एक महिला को पत्नी बनाकर घर में रखा था और उसकी नाम जमीन करना चाहते थे। इसी बात को लेकर बेटे और पिता के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन
Amroha: Son killed his father by attacking him with shovel, police reached spot
आदमपुर में घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा खादर में किसान भगवानदास (62) की उसके ही इकलौते बेटे ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताते हैं कि भगवानदास करीब सात दिन पहले एक महिला को घर में ले आया था और पत्नी बनाकर उसके साथ रह रहा था।

विज्ञापन


उसके नाम जमीन भी करना चाहता था। इसलिए इकलौता बेटा पिता से नाराज था। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा खादर में भगवानदास पुत्र बाबू राम का परिवार रहता है। भगवानदास की पत्नी की बीमारी के चलते करीब छह वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। भगवान दास पर इकलौता बेटा लोकमन और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन


सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। बताते हैं कि करीब सात दिन पूर्व भगवानदास एक महिला को अपने घर में ले आए थे। इसके बाद पत्नी बनाकर उसके साथ रह रहे थे। भगवानदास उस महिला के नाम जमीन भी करना चाहते थे। उनकी इस बात को लेकर बेटा लोकमन नाराज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने कई बार उन्हें समझाया कि महिला को वापस भेज दो लेकिन पिता नहीं माने। पिता पुत्र में इसको लेकर दो दिन पूर्व कहासुनी भी हुई थी। रविवार की रात को भगवानदास अपने कमरे में चारपाई पर सोए हुए थे। जहां बेटे ने फावड़े से हमला कर दिया। घायल अवस्था में भगवानदास को उपचार के लिए ले जा रहे थे।


रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सोमवार की सुबह को बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी। ऐन वक्त पर सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और अंतिम संस्कार की तैयारी को रोकते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि बेटे ने फावड़ा से हमला कर पिता की हत्या कर दी है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed