फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha's hafij will give speech in all over world

अमरोहा के हाफिज देशभर में सुनाएंगे कुरान

Fri, 04 May 2018 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।   Updated Fri, 04 May 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
अगर आपको रमजान के दौरान किसी मस्जिद में ऐसी किरत सुनने को मिले, जो दिलों को छू जाए तो मुमकिन है कि वह आवाज अमरोहा के हाफिज की हो सकती है। जी हां, आमों की नगरी अमरोहा के छह सौ से अधिक हाफिज इस बार देशभर की तमाम मस्जिदों में नमाज-ए-तरावीह में कुरान सुनाएंगे। ज्यादातर हाफिजों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है, जो बचे हैं, वे भी महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक आदि प्रदेशों में मौजूद मस्जिदों के मुतवल्ली के संपर्क में हैं। वे दस मई के बाद विभिन्न प्रदेशों के लिए रवाना हो जाएंगे। अमरोहा के हाफिजों की डिमांड की वजह यह है कि यहां के कई पुराने मदरसों में हाई क्वालिटी की इस्लामी शिक्षा दी जाती है। 
विज्ञापन

माह-ए-रमजान पर नमाज-ए-तरावीह के लिए अमरोहा के हाफिजों की काफी डिमांड है। हर साल मदरसों से निकलने वाली हाफिज की नई पौध देश के तमाम राज्यों की मस्जिदों में कुरान सुनाने को तैयार रहती है। शहर के मदरसा इस्लामिया अरबिया जामा मस्जिद के नायब मोहतमिम मुफ्ती हमजा बताते हैं कि यूपी-बिहार के मदरसों से सबसे ज्यादा हाफिज निकलते हैं। अकेले उनके मदरसे से इस साल 438 बच्चे हाफिज-ए-कुरान बने। इनमें दो तिहाई बच्चे रमजान के मुकद्दस महीने में नमाज-ए-तरावीह पढ़ाने दूसंरे राज्यों में जाएंगे। 
विज्ञापन

ऐसे ही दूसरे मदरसों के निकले बच्चे भी देश के अलग-अलग राज्यों में कुरान पढ़ाने जाते हैं। मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम दाउद सराय रोड के मोहतमिम मौलाना तय्यब कादिरी नईमी ने बताया कि जिले के मदरसों से हर साल नौ सौ से अधिक तालिब-ए-इल्म हाफिज-ए-कुरान बनकर निकलते हैं। जो कई राज्यों में तरावीह पढ़ाने जाते हैं। इसके लिए गैर राज्यों के मुतवल्ली शहर के मदरसों के प्रिंसिपल के संपर्क में हैं। शहर तय होने के बाद हाफिजों की रवानगी हो जाती है। जहां पांच दिन से 28 दिन में नमाज-ए-तरावीह में कुरान मुकम्मल करते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed