फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha road crashed

साहब की सरपट दौड़े कार, जनता की खाए हिचकोले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
amroha road crashed
अमरोहा में ऑफिसर्स कॉलोनी की सड़क। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जिले में विकास के दो मानक बन गए हैं। साहब के आने जाने के रास्ते चकाचक हैं। कलक्ट्रेट, विकास भवन और ऑफिसर्स कॉलोनी जाने वाली सड़कों पर साहब लोगों की गाड़ियां सरपट दौड़ती हैं। जिस सड़क से आम लोगों का आना जाना है, वह गड्ढों में बदल चुकी है। इन सड़कों पर पब्लिक की गाड़ियां हिचकोले खाती हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार मुंह फेरे बैठे हैं।
विज्ञापन

शहर का आजाद रोड का लगभग 800 मीटर पूरी तरह बदहाल हो गया है। फारूख आजम मस्जिद के सामने से लेकर आंबेडकर पार्क तक सड़क टूट चुकी है। संभलकर नहीं चले तो गिरकर घायल हो सकते हैं। अधिकांश लोग इस रोड से गुजरने से परहेज करते हैं। बाईपास या कोट चौराहे की रोड से होकर गुजरते हैं। गर्भवती महिलाओं को लेकर दूसरे रास्ते से होकर जाते हैं। बिजनौर रोड पर पक्का बाग चौराहा-घासमंडी से अतरासी तिराहा के आगे तक सड़क टूट गई है। कुछ दिन पहले गड्ढों को दुरुस्त किया गया था, लेकिन गिट्टी उखड़ गई है। इसके चलते सड़क की हालत पहले जैसी हो गई है। वहीं गांधी मूर्ति से टीपी नगर को जाने वाली रोड भी टूट गई है। जीआईसी के सामने की रोड में कई जगहों पर गड्ढे हैं। वहीं, मंडी चौब से बड़ा बाजार-तहसील जाने वाला मार्ग भी 50 मीटर तक उखड़ चुका है। बच्चों और महिलाओं का पैदल गुजरना मुश्किल हो गया है। ऑफिसर्स कॉलोनी की सड़कें चकाचक हैं। यहां गाड़ियां रफ्तार से दौड़ती हैं। यहां न तो सड़कें टूटी हैं और न ही जलभराव की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

ऑफिसर कॉलोनी की सड़कों पर ढूंढे नहीं मिलेगी एक दरार
अब इसे साहब का डर कहें या जिम्मेदारों की तत्परता। ऑफिसर्स कॉलोनी हो या कलक्ट्रेट या फिर विकास भवन की सड़कें। यहां की सड़कों पर आपको ढूंढे भी दरार नहीं मिलेगी। इसके उलट शहर के मोहल्लों की सड़कों पर आपको आसानी गड्ढे और दरारें दिख जाएंगी। उन्हीं जिम्मेदारों की शहर से गुजरने वाली सड़कों की भी जिम्मेदारी है। पक्का बाग चौराहे पर सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई जगहों पर सड़क टूट चुकी है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बीच सड़क गड्ढा बन गया है। जो हादसों को दावत दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क बनाया जा रहा है। अतरासी तिराहे से पक्का बाग-घास मंडी आबादी के बीच का है। इसके चलते देरी हो रही है। जल्द ही सड़क दुरुस्त हो जाएगी। - केबी सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

गांधी मूर्ति से टीपी नगर रोड की पैचिंग होनी है। मंडी चौब से बड़ा बाजार रोड का काम शुरू होना है। प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अंबेडकर पार्क से जिला पंचायत तक की सड़क बन रही है। इसके अलावा आजाद रोड का बाकी हिस्सा जल्द दुरुस्त हो जाएगी। - शशि जैन, अध्यक्ष

अमरोहा में टूटी पड़ी आजाद रोड की सड़क।

अमरोहा में टूटी पड़ी आजाद रोड की सड़क।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed