फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Ram and Raavan clashed in reality during the performance

अमरोहा : मंचन के दौरान हकीकत में भिड़े राम और रावण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Amroha: Ram and Raavan clashed in reality during the performance
गजरौला (अमरोहा)। गांव सलेमपुर गोसाईं में रामलीला के मंच पर उस समय अफरातफरी फैल गई जब राम और रावण बने कलाकार वास्तव में भिड़ गए। दोनों में मारपीट होती देख रामलीला कमेटी के लोग मंच पर पहुंचे। किसी तरह दोनों को शांत कराया। बाद में मंचन भी पूरा कराया गया।
विज्ञापन

चर्चा है कि राम और रावण का किरदार निभा रहे कलाकारों में पहले से किसी बात पर खींचतान चल रही है। विजय दशमी पर मंचन के दौरान रावण का धक्का लगने से राम का संतुलन बिगड़ गया। राम रूपी कलाकार ने इसे पुरानी खींचतान का असर माना। देखते देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। कमेटी के लोगों ने मंच पर पहुंच कर दोनों को अलग-अलग किया। समझाकर रामलीला मंचन पूरा कराया गया। उधर, ग्राम प्रधान ओमकार सैनी ने बताया कि गांव के लोग ही रामलीला का मंचन करते हैं। रावण व राम बने कलाकारों के बीच मंचन के दौरान धक्का मुक्की हो गई, जिसपर समझाकर मामला शांत करा दिया गया। अब किसी तरह का विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article