{"_id":"678e1712c3369892f70a49d5","slug":"amroha-pradhan-maternal-uncle-shot-dead-in-the-head-in-broad-daylight-commotion-in-the-village-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में सरेआम हत्या: प्रधान के मामा की सिर में मारी गोली, हथियार लहराते हुए भागे आरोपी... इलाके में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में सरेआम हत्या: प्रधान के मामा की सिर में मारी गोली, हथियार लहराते हुए भागे आरोपी... इलाके में हड़कंप
Mon, 20 Jan 2025 02:58 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:58 PM IST
सार
रहरा थाना क्षेत्र के जयतोली गांव की ग्राम प्रधान के मामा इशरत की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटे परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतोली में प्रधान के मामा की सरेराह गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतोली की है। गांव में नौशाद की पत्नी नीतू ग्राम प्रधान है जबकि नौशाद के मामा इशरत (50) प्रधानी का कामकाज देखते हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि सोमवार की सुबह को इशरत बाइक पर सवार होकर पड़ोसी गांव महरपुर किसी काम से गए थे। दोपहर करीब 1:00 बजे वापस लौटते समय गांव के नजदीक स्थित तालाब के पास अज्ञात लोगों ने सिर में गोली मारकर इशरत की हत्या कर दी। गोली मारने के बाद हमलावर हथियार लहराकर फरार हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल मामले को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि हत्या की सूचना मिली है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन