{"_id":"66ddab887554fb8ebd0223b3","slug":"amroha-non-veg-case-politics-heated-up-over-hilton-school-victim-student-and-family-met-sp-mp-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा नानवेज प्रकरण: हिल्टन स्कूल को लेकर गरमाई राजनीति, पीड़ित छात्र से मिले सपा सांसद बर्क, बोले- दुखद घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा नानवेज प्रकरण: हिल्टन स्कूल को लेकर गरमाई राजनीति, पीड़ित छात्र से मिले सपा सांसद बर्क, बोले- दुखद घटना
Sun, 08 Sep 2024 07:24 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 08 Sep 2024 07:24 PM IST
सार
कॉन्वेंट स्कूल में नॉनवेज प्रकरण को लेकर राजनीति भी गरमाने लगी है। स्थानीय नेताओं के साथ दूसरे जिले के नेता भी अब छात्र के समर्थन में उतर गए हैं। संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क छात्र के घर पहुंचे।
विज्ञापन
अमरोहा पहुंचे सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अमरोहा में हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल में छात्र द्वारा नॉनवेज लाने से मना करने और नाम काटने का मामला लगातार गरमा रहा है। इसे लेकर अब राजनीति भी गरमाने लगी है। स्थानीय नेताओं के साथ दूसरे जिले के नेता भी अब छात्र के समर्थन में उतर गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क छात्र के घर पहुंचे और वार्ता की। परिवार के लोगाें को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आजाद मुल्क में इस तरह की घटना होना दुखद है। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कहा कि कार्रवाई होने से इस मानसिकता के लोगों को सबक मिलेगा। वहीं, जहां सदर विधायक महबूब अली ने प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग उठाई है, वहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी मामले की निंदा करते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन