फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha news: Lekhpal died after being hit by a train, there was uproar among the family members

Amroha news: पुलिस ने किया काॅल तो परिजनों की निकली चीख, अमरोहा में ट्रेन की चपेट में आकर लेखपाल की मौत

Sat, 21 Sep 2024 10:12 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बछरायू (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बछरायू (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 10:12 AM IST
सार

धनाैरा तहसील में कार्यरत लेखपाल की ट्रेन की चपेट में आने से माैत हो गई। पुलिस की सूचना पर माैके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Amroha news: Lekhpal died after being hit by a train, there was uproar among the family members
ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले तेजवीर सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा के तहसील धनौरा में तैनात लेखपाल तेजवीर सिंह (40) की शनिवार सुबह मसूरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। ट्रेन चालक की सूचना पर जीआरपी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बछरायू थाना क्षेत्र के गांव बाखरपुर माफी निवासी तेजवीर सिंह धनौरा तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात थे। करीब डेढ़ वर्ष पहले उनको ब्रेन हेमरेज हुआ था। इस कारण वह मेडिकल अवकाश पर चल रहे थे। पत्नी पिंकी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब पांच बजे थाने से फोन पर तेजवीर के ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंचे। वहां तेजवीर का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि भगवानपुर गांव के रेलवे फाटक के पास मसूरी एक्सप्रेस की चपेट में तेजवीर आ गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लेखपाल के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed