फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: man kidnapped girl from Gajraula with help brothers, brother in law beat sister in law Hasanpur

Amroha: गजरौला में युवक ने भाइयों व भाभी की मदद से युवती को अगवा किया, हसनपुर में जीजा ने साली को पीटा

Mon, 11 Mar 2024 12:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 12:41 PM IST
सार

गजरौला निवासी युवक ने युवती को अगवा कर लिया। मामला अलग-अगल बिरादरी से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस युवती को बरामद करने की कोशिश कर रही है। हसनपुर में परीक्षा देने से मना करने पर जीजा ने साली को पीट दिया। 

विज्ञापन
Amroha: man kidnapped girl from Gajraula with help brothers, brother in law beat sister in law Hasanpur
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजरौला निवासी युवती का गांव के ही युवक ने अपने दो भाइयों और भाभी की मदद से अपहरण कर लिया। मामला दो अलग-अलग बिरादरी से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी तीनों भाइयों और एक की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 20 वर्षीय बेटी छह मार्च की शाम गुम हो गई थी। अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जानकारी मिली कि उनकी बेटी को सात मार्च की शाम छह बजे गांव के ही दूसरी बिरादरी के तीन सगे भाई और एक महिला कार में जबरन डाल कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


जिस पर पीड़ित ग्रामीण और उसकी पत्नी आरोपी के घर बेटी की जानकारी करने गए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम्हारी बेटी का राजन के साथ शादी करने के लिए अपहरण किया है। पीड़ित परिवार थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी राजन, उसके दो भाइयों जितेंद्र सिंह व रविंद्र सिंह और उसकी पत्नी विपिन देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि युवती की बरामदगी और आरोपियों कि गिरफ्तारी को संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

जीजा के खिलाफ केस दर्ज 

हसनपुर में कक्षा बारह की परीक्षा नहीं देने जाने पर गुस्साए जीजा ने साली के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव तसीहा निवासी शोभित की पत्नी रिंकी का मायका हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैमला में है। बताते हैं कि रिंकी इस वर्ष मायके में रहकर इंटर की बोर्ड परीक्षा दे रही थी।

नौ मार्च को रिंकी की तबीयत खराब थी। वह परीक्षा देने के लिए नहीं जा पा रही थी। आरोप है कि शराब के नशे में रिंकी का जीजा भूत खदेड़ी निवासी सुनील वहां पहुंच गया। सुनील ने रिंकी को परीक्षा देने के लिए जाने के लिए दबाव बनाया। रिंकी ने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।



इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुनील निवासी गांव भूत खदेड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed