फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha leopard enter in cattle house 4 goat killed one injured

अमरोहा: दीवार फांदकर पशुशाला में घुसे तेंदुए ने चार बकरियों को मार डाला, एक घायल

Fri, 03 Mar 2023 03:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Mar 2023 03:21 PM IST
सार

अली अब्बास को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे हुई। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
Amroha leopard enter in cattle house 4 goat killed one injured
पशुशाला में घुसा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के नौगांवा सादात बिलनी गांव में दीवार फांद कर पशुशाला में घुसे तेंदुए ने चार बकरियों को मार डाला। जबकि एक को बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मालिक के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल बकरी का इलाज कराया जा रहा है। तीन दिन पहले डिडौली के टिकिया गांव में भी जंगली जानवर ने 52 भेड़ों को मार डाला था। लगातार दो घटनाओं के बाद भी वन विभाग के जिम्मेदार गंभीर नहीं है।

विज्ञापन


नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव बिलनी में मुबस्सिर हुसैन का परिवार रहता है। उनके बेटे अली अब्बास पेशे से किसान हैं। वह पशु पालकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। अली अब्बास ने पांच बकरी भी पाल रखी थीं। गांव के बाहरी छौर में बिजनौर रोड पर उनका घेर है। जहां मवेशी और बकरी रहते हैं।
विज्ञापन


पशुओं की देखरेख के लिए पशुशाला पर अली अब्बास और उनका नौकर किशनपाल रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात भी दोनों पशुशाला परिसर में बने कमरे में सो रहे थे। लेकिन रात में किसी समय तेंदुआ दीवार फांद कर पशुशाला में घुस आया। यहां पांच बकरियों पर हमला कर दिया। जिसमें चार बकरियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अली अब्बास को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे हुई। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पशुशाला के पीछे जंगल में जाकर छानबीन की तो तेंदुए के पैरों के पंजे दिखाई दिए।


पशु चिकित्कस को बुलाकर घायल बकरी का इलाज शुरू कराया गया। बकरियों के गले व शरीर पर दातों के निशान हैं। दोपहर तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मालूम रहे कि तीन दिन पहले डिडौली के गांव टिकिया में रहने वाले भूरे सिंह की पशुशाला में घुसकर जंगली जानवर ने 52 भेड़ों को मार डाला था। जबकि 15 को घायल कर दिया था। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed