फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha is at number five in the state in cleanliness

Amroha News: स्वच्छता में अमरोहा सूबे में पांचवें नंबर पर

Fri, 18 Jul 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 18 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Amroha is at number five in the state in cleanliness
अमरोहा।
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग की टॉप 100 सूची में इस बार अमरोहा नगर पालिका भी शामिल हो गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अमरोहा पालिका ने 78वां स्थान हासिल किया है जबकि प्रदेश में 5वें नंबर पर रही है। पिछले बार इसी सर्वेक्षण में अमरोहा पालिका को देश में 135वां स्थान मिला था जबकि प्रदेश में 35 वां स्थान था।
स्वच्छ भारत मिशन शहरी अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के बृहस्पतिवार को नतीजे जारी किए है। जिसमें अमरोहा नगर पालिका ने बड़ी छलांग लगाई है। पिछले साल 135वें स्थान पर रही अमरोहा पालिका ने इस बार देश के टॉप 100 में जगह बनाई है। अमरोहा पालिका ने देश में 78वां जबकि प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। प्रदेश में भी पालिका ने 30 अंक की बढ़त हासिल की है। पिछले बार प्रदेश में पालिका 35वें स्थान पर रही थी। नगर पालिका को ओडीएफ प्लस प्लस और गर्बेज स्टार रेटिंग में भी सफलता मिली है।
विज्ञापन


देशभर की स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में शामिल होने वाली अमरोहा नगर पालिका जिले की पहली निकाय है जबकि मुरादाबाद में मंडल में अमरोहा नगर पालिका तीसरे स्थान पर है। यहां पहले पर बिजनौर, दूसरे पर संभल और तीसरे पर अमरोहा नगर पालिका है। इस सफलता पर नगर पालिका अधिकारी कर्मचारियों में खुशी का माहौल हैं। वहीं, पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने इस सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देशभर की नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों ने हिस्सा लिया था। सर्वेक्षण विभिन्न श्रेणियों में था जिसमें देशभर कि करीब 4900 निकायों भाग लिया था। इस वर्ष और अधिक विस्तृत व व्यापक रूप से अमरोहा नगर पालिका ने सर्वेक्षण में हिस्सा लिया था। इसकी वजह से सर्वेक्षण के जारी हुए परिणाम में नगर पालिका अमरोहा को उच्च रैंक मिली है। देश के टॉप 100 शहरों (नगर पालिका परिषद श्रेणी) में 78वां व उत्तर प्रदेश में (3 लाख तक जनसंख्या वाले निकाय) में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। यह अमरोहा नगर के लिए हर्ष और गर्व का विषय है।
ओडीएफ प्लस प्लस की रेटिंग में भी मिली सफलता
ओडीएफ प्लस प्लस व गर्बेज स्टार रेटिंग में भी अमरोहा पालिका को सफलता मिली है। यह सफलता शासन द्वारा नगरीय निकायों के परिवर्तन किए जाने के निर्देशों व पालिकाध्यक्ष शशि जैन विकासात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पालिका के इस उच्च रैंक पर पहुंचने के बाद पालिका के दायित्व और जवाबदेही और बढ़ेगी।

प्रदेश की सात निकायों में मुरादाबाद मंडल की तीन शामिल
ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि देशभर की रैंकिंग में प्रदेश की टॉप सात निकाय हैं। इसमें मुरादाबाद मंडल की तीन नगर पालिका बिजनौर, संभल और अमरोहा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed