{"_id":"624eaed9d3ab893a4461d44f","slug":"amroha-in-political-enmity-clash-between-two-groups-many-round-firing-13-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई राउंड फायरिंग, बवाल में 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई राउंड फायरिंग, बवाल में 13 लोग घायल
Thu, 07 Apr 2022 02:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:59 PM IST
सार
प्राथमिक जांच में फायरिंग होने और छर्रे लगने की बात सामने नहीं आई है। इस मामले में एक महीने पहले भी दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। अब तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के नौगांवा सादात में दो परिवारों के बीच चल रही पुरानी रंजिश विधानसभा चुनाव के बाद और बढ़ गई। गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। बवाल में दोनों पक्षों के 13 लोग लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। छर्रे लगने से घायल महिला समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मजरा दौलतपुर उर्फ पृथीपुर गांव की है। यहां पर अनवार और जमीर हुसैन का परिवार रहता है। पेशे से किसान अनवार का बेटा शमशाद बीजेपी का बूथ अध्यक्ष है। जबकि जमीर हुसैन का बेटा मीर खान पूर्व प्रधान है। दोनों परिवारों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। एक महीने पहले भी मारपीट हुई थी, इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कारवाई की थी। लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद दोनों पक्षों में रंजिश और बढ़ गई।
विज्ञापन
दोनों पक्ष भाजपा और सपा के समर्थन में वोट करने को लेकर आमने-सामने आ गए थे। आरोप है कि गुरुवार की तड़के चार बजे सहरी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले। दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की गई। खूनी संघर्ष में शमशाद, दिलशाद, कामिनी, सहारून, रिहान और नवाजिश समेत दोनों पक्षों 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ कर बिगड़ते हालात संभाले। घायलों को अमरोहा शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल छर्रे लगने से घायल सहारून समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। जिसे लेकर मारपीट हुई है। प्राथमिक जांच में फायरिंग होने और छर्रे लगने की बात सामने नहीं आई है। इस मामले में एक महीने पहले भी दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। अब तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।