फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Husband and wife found dead just three months after their love marriage

अमरोहा: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद ही मृत मिले पति-पत्नी, युवक के मुंह से निकला था झाग, युवती उलटी पड़ी थी

Tue, 24 Oct 2023 11:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 11:42 PM IST
सार

 एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Amroha: Husband and wife found dead just three months after their love marriage
अमरोहा के घर में मृत मिले पति-पत्नी - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू में शादी के तीन महीने बाद ही मजदूर मिंटू (22) और उसकी पत्नी हजरून (18) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोनों के शव घर के कमरे में चारपाई पर पड़े मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस घरेलू विवाद में आत्महत्या मान रही है। 

विज्ञापन


गांव में किसान खानचन्द का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी नन्ही के अलावा तीन बेटे हैं। नन्ही और उनके तीनों बेटे हरियाणा में मजदूरी करते थे। जबकि खानचन्द गांव में रहकर खेती बाड़ी करते हैं। हरियाणा में उनके बेटे मिंटू की मुलाकात महाराजगंज जनपद के चटिया टोला गांव निवासी हजरून से हुई।
विज्ञापन


जिसके बाद करीब तीन महीने पहले मिंटू हजरून को शादी करके अपने गांव ले आया। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि दोनों बहुत ही तालमेल के साथ रह रहे थे। मंगलवार की सुबह खानचंद खेत पर गए थे। मिंटू और उसकी पत्नी हजरून घर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे खानचंद खेत से लौटे तो मिंटू और उसकी पत्नी के शव घर के कमरे में चारपाई पर पड़े हुए थे। मिंटू के मुंह से झाग आ रहे थे। हजरून सामान्य अवस्था में पड़ी हुई थी। दंपती को अचेत अवस्था में पड़ा देखकर खानचंद के होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचा दिया।

जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने गांव के चिकित्सक को मौके पर बुलाया। जिसने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार सिंह और कोतवाल विनय कुमार मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। बाद में पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।


लग रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली है। मिंटू के मुंह से झाग आ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों के शव कमरे में चारपाई पर पड़े मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के पहुंचने तक परिजनों ने शव कमरे से बाहर निकल लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed