फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha hasanpur

अमरोहा-हसनपुर का होगा सीमा विस्तार, सैदनगली बनेगी टाउन एरिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
amroha hasanpur
अमरोहा। जिले में दो नगर पालिका का सीमा विस्तार शासन में लंबित है। इस पर जल्द निर्णय हो सकता है। नगर पालिका ने प्रस्तावित ग्राम सभा का मानचित्र और गाटा संख्या शासन में भेज दिया है। सीमा विस्तार की अधिसूचना इस सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद आपत्ति और सुझाव का मौका मिलेगा। इसके अलावा जिले की सैदनगली को टाउन एरिया बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब इस पर सुझाव और आपत्ति मांगे गए हैं।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी और मुबारकपुर कला का कुछ हिस्सा जुटेगा
हसनपुर नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए कुछ वर्ष पहले फाइल भेजी गई थी। ईओ मामले में दो बार पक्ष रख चुके हैं। दरअसल प्रस्तावित गांव के नक्शा और गाटा संख्या मिट गई थी, उसे दुरुस्त कर भेजा गया है। नगरीय विकास अनुभाग से अब जिला मुख्यालय पर फाइल आएगी। इसके बाद डीएम के जरिये निर्णय लिया जाना है। ईओ निहाल सिंह ने बताया कि प्रस्तावित सीमा विस्तार क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी और मुबारकपुर कला का कुछ हिस्सा शामिल है। इसमें 61 गाटा संख्या जोड़े जाने हैं।
विज्ञापन

सैदनगली को टाउन एरिया बनाने की कवायद शुरू, छह गांव शामिल
अमरोहा। सैदनगली को टाउन एरिया बनाने के लिए प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने रविवार को अधिसूचना जारी कर दिया है। यह छह ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनेगी। यहां पर थाना, निजी क्षेत्र के दो डिग्री कॉलेज, तीन इंटर कॉलेज, डाकघर का ब्रांच ऑफिस आदि प्रमुख जगह है। यहां के फर्नीचर के कारोबार दूर दराज तक प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा जींस और गारमेंट के काम से भी पहचान है। टीबी हॉस्पिटल और प्राइवेट अस्पताल हैं। प्रस्तावित क्षेत्र में सैदनगली के पश्चिम में 21 गाटा, सब्दलपुर शर्की का उत्तर में 55 गाटा और पश्चिम में 12 गाटा, मेंहदीपुर के पूरब में 55 गाटा और उत्तर में चार, ततारपुर पट्टी के पूरब में 35 और दक्षिण में 27 गाटा, इकौंदा दक्षिण में 75 गाटा, पश्चिम में 30 गाटा, ककरुबा पश्चिम में 32 गाटा और भुलाई पश्चिम में 12 गाटा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन तक आपत्ति और सुझाव का मौका
अमरोहा। टाउन एरिया बनाए जाने से संबंधित प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 15 दिन तक का मौका है। आपत्ति और सुझावों पर विचार किया जाएगा। डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि कलक्ट्रेट, तहसील और ग्राम पंचायत की नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। जिले की एनआईसी की वेबसाइट पर भी अधिसूचना अपलोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed