{"_id":"6648a238e285af63aa06ad5e","slug":"amroha-girl-who-had-married-for-love-was-publicly-beaten-up-police-barely-took-her-to-her-lover-house-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: प्रेम विवाह करने वाली युवती की सरेआम पिटाई, पुलिस ने बमुश्किल प्रेमी के घर पहुंचाया.. परिजन थे नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: प्रेम विवाह करने वाली युवती की सरेआम पिटाई, पुलिस ने बमुश्किल प्रेमी के घर पहुंचाया.. परिजन थे नाराज
Sat, 18 May 2024 06:13 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 18 May 2024 06:13 PM IST
सार
गांव के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती ने परिजनों ने मारपीट कर दी। इससे कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया। पुलिस ने मामला शांत करा युवती को प्रेमी के घर पहुंचाया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेम विवाह करने वाली युवती के साथ उसके परिजनों ने कचहरी में मारपीट कर दी। इससे जमकर हंगामा मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कराया। मामले में युवती ने अपनी मां, दादी ,चाची समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनकी बेटी गांव के ही युवक के साथ चली गई थी। इसके बाद युवती ने अपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन, मामले में किसान ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया और बयान दर्ज करने के लिए न्यायालय प्रस्तुत किया। आरोप है कि युवती अपने बयान दर्ज करने के लिए न्यायालय में बैठी हुई थी। तभी उसकी मां, चाचा, दादी, बुआ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे और पकड़कर बाहर ले आए।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारपीट की। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवती को बचाया। इस मामले में युवती की तहरीर पर उसके परिवार के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
युवती ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया और पुलिस की मौजूदगी में अपनी ससुराल तक छुड़वाने की मांग की। बाद में पुलिस ने युवती को पुलिस की मौजूदगी में उसकी ससुराल तक छुड़वाया गया है।