फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Farmers came on the highway in the scorching heat, the officers were left breathless

Amroha: भीषण गर्मी में हाईवे पर उतरे किसान, अफसरों की फूल गई सांसों.. हाथ जोड़कर बमुश्किल मनाया

Fri, 07 Jun 2024 05:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 05:33 PM IST
सार

गजरौला में भाकियू शंकर गुट के धरने के दौरान किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर किसान नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने हाईवे की तरफ कूच कर दिया। इसे देखते हुए हाईवे पर जाम लग गया। हंगामा होते देख अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को बमुश्किल मनाया। 

विज्ञापन
Amroha: Farmers came on the highway in the scorching heat, the officers were left breathless
अमरोहा में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला में भाकियू शंकर गुट के धरने के बीच बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के अफसरों के नहीं पहुंचने पर आक्रोशित किसानों ने ब्रजघाट तक पैदल कूच करने का ऐलान कर पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को सांसत में डाल दिया। अफसर मौके पर दौड़ पड़े। किसी तरह समझाया कि ब्रजघाट तक पैदल कूच न करें।

विज्ञापन


प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को अपना ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को किसान दोपहर 12 बजे से ही चौपला पर आ गए। यहां पर बैठे किसानों ने अपने मुद्दे उठाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि नया किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा के नाम पर किसान का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


तीन सौ रुपये का स्टांप लिया जा रहा है। केसीसी बंद होने पर भूमि बंधन मुक्त किए जाने की जिम्मेदारी बैंक की है, लेकिन बैंक अनदेखी कर रहे हैं। 1.60 लाख तक के केसीसी पर जबरन एनईसी चार्ज लिया जा रहा है। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसान का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बजे तक किसानों के बीच बिजली, बैंक का कोई अफसर नहीं आया तो उनका धैर्य जवाब दे गया। ब्रजघाट पैदल कूच का ऐलान कर दिया। इससे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के हाथ पांव फूल गए। एसडीएम व सीओ ने किसी तरह किसानों को समझा कर ब्रजघाट जाने से रोका।  

इस मौके स्वामी हर मनोज दास, सतपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, वीरपाल सिंह, रीना रानी, दिनेश कुमार अग्रवाल, प्रमोद नागर, कुंवरपाल राणा, ओमवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

रोक दिए गए थे दिल्ली की दिशा में जाने वाले वाहन

भाकियू शंकर गुट के किसान नारेबाजी करते हुए हाईवे की सर्विस रोड पर पहुंच गए। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की सर्विस रोड पर पैदल चलते-चलते सीओ ऑफिस से आगे निकल गए। हसनपुर की तरफ से दिल्ली जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया।

यहां पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने वाहनों को रोक कर दूसरे मार्ग से निकाला। इस कारण जाम की स्थिति बनी रही। ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर कर दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों को भी रोक कर दूसरे मार्ग से गुजारा गया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को यह आशंका थी कि किसानों ने जाम लगा दिया तो बड़ी परेशानी सामने आ सकती है।

किसानों ने हाईवे किया जाम, वाहनों की लगी लाइन 

रजबपुर में मांगों को लेकर भाकियू असली ने बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे रजबपुर चौकी के सामने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। उनकी मांग की बिजली कटौती, छुट्टा पशुओं को लेकर आक्रोश जताया। करीब 10 से 15 मिनट तक हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।



इस दौरान हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों के पहिए थम गए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता करते हुए उन्हें समझाया। उसके बाद किसानों वहां से हट गए। जिसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed