फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Farmer dies fever Hasanpur, patients increase rural areas, beds are not available district hospital

Amroha: हसनपुर में बुखार से किसान की मौत, ग्रामीण इलाकों में बढ़े मरीज, जिला अस्पताल में नहीं मिल रहे बेड

Mon, 06 Nov 2023 11:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 11:40 AM IST
सार

अमराेहा जिले के ग्रामीण इलाकों में बुखार और डेंगू का प्रकोप जारी है। अधिकांश गांवों में बुखार के मरीज पड़े हुए हैं। जिला अस्पताल में लोगों को बेड नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन
Amroha: Farmer dies fever Hasanpur, patients increase rural areas, beds are not available district hospital
अमरोहा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम पूरी तरह बदल चुका है, लेकिन बुखार का अभी भी जान लेवा बना हुआ है। हसनपुर के गांव सहेलिया में बुखार से पीड़ित पचास वर्षीय किसान जयदेव सिंह की मौत हो गई। जिससे उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, जिला अस्पताल में भी बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है।

विज्ञापन


रविवार को भी जिला अस्पताल में 42 मरीज बुखार के भर्ती रहे। हसनपुर के तहसील क्षेत्र के गांव सहेलिया में पचास वर्षीय किसान जयदेव सिंह का परिवार रहता है। जयदेव सिंह को करीब चार दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों के मुताबिक पास के ही चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा था।
विज्ञापन


हालत में सुधार होने की बजाय लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। शनिवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे तथा दो बेटियों छोड़ा है। उधर, जिला अस्पताल में पिछले तीन चार दिनों में बुखार मरीजों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन अब फिर से वार्ड फुल होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी अस्पताल के वार्डों में बुखार के 42 मरीज भर्ती रहे। उनका उपचार चल रहा था। जबकि, डेंगू वार्ड में छह मरीजों को इलाज चल रहा है। सीएमएस डॉ. प्रेमा पंत त्रिपाठी का कहना है कि अभी बुखार का असर कम नहीं हुआ है। मौसम बदल रहा है तो खुद को सुरक्षित रखने की जरूरत है। बदलते मौसम में पूरे कपड़े पहनें। बुखार की लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed