फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha double murder: struggle for land Khadar going for years, mafia of Amroha and Bulandshahr face to face

Amroha double murder: खादर में जमीन के लिए वर्षों से चल रहा खूनी खेल, अमरोहा और बुलंदशहर के माफिया आमने-सामने

Fri, 13 Oct 2023 03:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 03:04 PM IST
सार

गंगा खादर के गांव गुलालपुर में फार्म हाउस पर हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुईं हैं। इस इलाके की जमीन को लेकर कई बार पहले भी मर्डर हो चुके हैं। पुलिस अभी तक इस इलाके में चौकी तक स्थापित नहीं कर पाई। 

विज्ञापन
Amroha double murder: struggle for land Khadar going for years, mafia of Amroha and Bulandshahr face to face
गजरौला में डबल मंर्डर के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

खादर क्षेत्र में हैदलपुर गंगा घाट के पास अमरोहा और बुलंदशहर के माफिया के बीच अक्सर गोलियां तड़तड़ाती हैं। वर्षों से खादर की जमीनों को लेकर खूनी खेल चल रहा है, लेकिन इस क्षेत्र में थाना या चौकी शुरू करने की कोई पहल नहीं हुई। तीन दिन पहले गजरौला के गुलालपुर में हुए दोहरे हत्याकांड की कड़ी भी जमीन विवाद से जुड़ रही है। जिले में गंगा किनारे करीब पंद्रह हजार बीघा से अधिक रकबा है। नोएडा, दिल्ली, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, राजस्थान के लोगों ने यहां जमीनें खरीद रखी हैं।

विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र में चलता है माफिया राज

हर साल गंगा में बाढ़ आने के बाद सभी जमीन समतल हो जाती है। लेकिन बाढ़ के खत्म होते ही जमीनों पर कब्जे को लेकर लोग आमने-सामने आ जाते हैं। एक-दूसरे की जमीनों पर कब्जा कर लेते हैं, जिस कारण लोग एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन जाते हैं। इतना ही नहीं हैदलपुर गांव के सामने गंगा के टापू में वन विभाग की 15 से 18 सौ बीघा जमीन है, लेकिन इस पर वन विभाग का नहीं बुलंदशहर और हसनपुर क्षेत्र के माफिया का राज चलता है। हजारों बीघा गंगा की भूमि और वन विभाग की जमीन पर दबंगों का कब्जा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुआई के समय दबंगों के बीच रहती है तनातनी

पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से दबंग इस जमीन पर फसल उगाते हैं। फसल बुआई के समय गंगा क्षेत्र में दबंगों के बीच तनातनी रहती है। रात के अंधेरे में जमीनों पर कब्जा किया जाता है। जिसके लेकर कई बार हसनपुर और बुलंदशहर के माफिया के बीच फायरिंग हुई है।

विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

लेकिन पुलिस आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। माफिया में जमीन को कब्जे को लेकर वर्चस्व की लड़ाई खूनी खेल होता है, लेकिन सुरक्षा के लिहाजा से इन क्षेत्रों में आज तक एक भी पुलिस चौकी नहीं खोली जा सकी है। जिससे खादर क्षेत्र में होने वाले अपराध पर लगाम लगाई जा सके।

वारदात होने पर ही जाती है पुलिस

गजरौला के गंगा किनारे खादर क्षेत्र में जमीन की रंजिश में कई बार हत्याएं हो चुकी हैं। खादर क्षेत्र में पुलिस चौकी न होने की वजह से अपराधी बिना किसी भय के खुलेआम घूमते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस इन क्षेत्रों में तभी पहुंचती है, जब कोई वारदात होती है। उसके बाद पुलिस खादर क्षेत्र को भूल ही जाती है। जिससे अपराधियों और माफिया के हौसले बुलंद हैं। इसी के चलते वर्षों से इन क्षेत्रों में जमीन की रंजिशों में हत्याएं होती रहती हैं। 

कई संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है पुलिस

 गंगा खादर के गांव गुलालपुर में फार्म हाउस पर सोमवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हैं। बीते दो दिन में पुलिस की टीमों ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। लेकिन अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिल सका है। वहीं पुलिस गांव की रंजिश के अलावा जमीन की रंजिश को लेकर भी जांच कर रही है। जबकि नामजद आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed