{"_id":"629291c899716241d12c4329","slug":"amroha-dholak-traders-will-talk-to-pm-modi-today-in-mann-ki-baat-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat : अमरोहा के ढोलक कारोबारी आज पीएम मोदी से करेंगे अपने मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mann Ki Baat : अमरोहा के ढोलक कारोबारी आज पीएम मोदी से करेंगे अपने मन की बात
Sun, 29 May 2022 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 29 May 2022 05:05 AM IST
सार
लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन के अध्यक्ष के कारखाने से होगा प्रसारण, दिल्ली की तकनीकी टीम अमरोहा पहुंची। अमरोहा की ढोलक देश दुनिया में पहचान बना चुकी है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक जिला एक उत्पाद में अमरोहा की ढोलक को रखा है।
विज्ञापन
मन की बात
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम में अमरोहा के ढोलक कारोबारियों से संवाद करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का प्रसारण लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति कुमार अग्रवाल के कारखाने में होगा। लाइव प्रसारण कराने के लिए दिल्ली की तकनीकी टीम अमरोहा पहुंच गई है।
विज्ञापन
अमरोहा की ढोलक देश दुनिया में पहचान बना चुकी है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक जिला एक उत्पाद में अमरोहा की ढोलक को रखा है। अमरोहा में ढोलक के करीब 300 कारखाने हैं, जिसमें करीब चार हजार से अधिक मजदूर जुड़े हैं। अमरोहा में बनने वाले ढोलक और तबले सऊदी अरब, कनाडा, यूएसए, इंग्लैंड, ईरान सहित कई देशों में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
एक जिला एक उत्पाद में आने के बाद ढोलक के कारोबार को रफ्तार मिली है। सरकार की ओर से कारोबारियों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में अमरोहा की पहचान बनी ढोलक से जुड़े कारोबारी और कारीगरों से रविवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में संवाद करेंगे। कारोबार की स्थिति तो जानेंगे ही, साथ ही कारोबारियों की समस्याएं भी सुनेंगे।
विज्ञापन
लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनके पास कार्यक्रम से जुड़ी तकनीकी टीम का फोन आ गया है। टीम ने यहां पहुंचकर सेटअप तैयार कर लिया है। कार्यक्रम में ढोलक कारोबारी और कारीगरों को शामिल किया गया है। वहीं कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए हैं। अधिकारियों ने भी देर रात कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया।
-महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम होता है। मन की बात कार्यक्रम में पीएम देशभर के लोगों से जुड़ते हैं। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री अमरोहा के ढोलक कारोबारियों से संवाद करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
-डॉ. ऋषिपाल नागर, जिलाध्यक्ष भाजपा