फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Delhi youth kidnapped, two including history-sheeter arrested

Amroha: दिल्ली के युवक को किया अगवा, धमका कर मांगी पांच लाख की फिरौती, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 12:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 12:04 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी कैफ 25 नवंबर को अमरोहा में अपने ननिहाल आया था। उसका दो युवकों ने अपहरण कर लिया था। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Amroha: Delhi youth kidnapped, two including history-sheeter arrested
अमरोहा में आरोपियों से पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा में चार दिन पहले ननिहाल में आए दिल्ली चांदनी महल कटरा तुर्कमान गेट के रहने वाले 19 वर्षीय कैफ का मंगलवार की रात अपहरण कर लिया गया। बंधक बनाकर एक कब्रिस्तान में रखा। आरोपियों ने कैफ की मां परवीन बब्बी को फोन करके पांच लाख की फिरौती मांगी। फिरौती की रकम लेकर केवल महिला को बुलाया। सूचना पर तुरंत ही पुलिस ने आरोपियों घेराबंदी शुरू कर दी। मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करके तीन घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस में आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। अपह्रत कैप दिल्ली के थाना चांदनी महल क्षेत्र के कटरा तुर्कमान गेट के रहने वाले शहिद का बेटा है। पुलिस के मुताबिक कैफ 25 नवंबर को अमरोहा नगर के मोहल्ला मच्छरट्टा स्थित अपनी ननिहाल आया था। यहां अपने मामा शहजाद की शादी में शामिल होना था। मंगलवार की शाम कैफ की मां परवीन बब्बी दिल्ली से निजी बस में सवार होकर 9:30 बजे अमरोहा पहुंची।
विज्ञापन


मोहम्मद कैफ अपनी मां को लेने बस स्टैंड पर जा रहा था लेकिन वह बस स्टैंड पर जाने की बजाय भूड़ चौकी क्षेत्र में नशे की पुड़िया लेने चला गया। यहां मिले दो युवकों ने मोहम्मद कैफ को पकड़ लिया और उसकी जेब में रखे 8600 रुपये लूट लिए। जब आरोपियों को यह जानकारी हुई की मोहम्मद कैफ दिल्ली का रहने वाला है तो उन्होंने उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसे भूड़ चौकी क्षेत्र के मोहल्ला अफगानान स्थित कब्रिस्तान ले जाकर बंधक बना लिया। इस बीच अपहर्ताओं को नोट नकली होने का शह हुआ तो उन्होंने उसकी मां परवीन बब्बी को फोन करके बताया कि मोहम्मद कैफ पर नकली नोट मिले हैं। इसलिए आरबीआई की टीम आई है। इसके थोड़ी देर बाद आरोपियों ने मोहम्मद कैफ के अपहरण की जानकारी दी और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी।

आरोपियों ने सबसे पहली कॉल 10:30 बजे की गई थी। इस बार परवीन बबी ने भारी भरकम रकम नहीं होने की बात कही। 12:44 पर दूसरी कॉल करके आरोपियों ने फिरौती की रकम को कम कर दिया और तीन लाख मांगे। दो महिलाओं के द्वारा रुपये भेजने की बात कह कर फोन काट दिया। मोहम्मद कैफ की मां परवीन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

अपहरण और फिरौती सूचना पर तुरंत ही सीओ सिटी विजय कुमार राणा थाना पुलिस के साथ मिलकर अपहृत कैफ की खोजबीन में जुट गए। पुलिस ने उसे नंबर की लोकेशन ट्रेस करना शुरू कर दिया जिससे फिरौती की रकम मांगी गई थी। करीब तीन बजे फिर आरोपियों ने फिरौती की रकम नहीं भेजने पर मोहम्मद कैफ की हत्या करने की धमकी दी।

इस कॉल के आते ही सक्रिय हुई पुलिस ने कब्रिस्तान को घेर लिया। इसके बाद अपहरण करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत मोहम्मद कैफ को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम फरमान उर्फ काला बच्चा निवासी अफगानान बताया। जबकि दूसरे आरोपी ने अपना नाम फरमान निवासी शिवाला कलां जनपद बिजनौर बताया।

आरोपियों के कब्जे से तमंचा कारतूस और मोहम्मद कैफ के लुटे गए रुपये बरामद हुए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण लूट और फिरौती मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपहृत मोहम्मद कैफ के मामा फैसल का नाम एफआईआर में नकली करेंसी के मामले शामिल किया है। पकड़ा गया फरमान उर्फ काला बच्चा हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि शिवाला कलां के रहने वाला फरमान वर्तमान में अमरोहा में ही रहता है।

मामा फैसल ने दी थी कैफ को नकली करेंसी, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

मोहम्मद कैफ के अपहरण कांड में एक एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल जिन रुपयों को हिस्ट्रीशीटर फरमान उर्फ काला बच्चा ने अपने साथी के साथ मिलकर लूटा था, उनमें से आठ हजार रुपये नकली निकले। ये नकली करेंसी मोहम्मद कैफ को उसके रिश्ते के मामा फैसल ने दी थी।

फैसल के पास नकली करेंसी कहां से आई, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस ने अपहरण के आरोपियों के साथ फैसल को भी आरोपी बनाया है। फैसल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसके पकड़े जाने के बाद नकली करेंसी तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। फिलहाल पुलिस फैसल की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि नकली करेंसी वाले सभी नोट सौ-सौ के हैं। जबकि नोटों पर सीरियल नंबर एक जैसा है। सीओ के मुताबिक फैसल की गिरफ्तारी के बाद नकली करेंसी तैयार करने वाले और उसे बाजार में चलने वाले नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

तुम्हारे बेटे के पास से नकली नोट मिले हैं 

मोहम्मद कैफ का अपहरण करने वाले हिस्ट्रीशीटर फरमान उर्फ काला बच्चा और उसके साथी फरमान को लुटे गए रुपये नकली नोटों का पता चला तो उन्होंने मोहम्मद कैफ के साथ मारपीट की। उसके बाद मोहम्मद कैफ की मां परवीन को फोन करके बताया कि तुम्हारे बेटे से नकली नोट बरामद हुए हैं। इसलिए प्रकरण में आरबीआई की टीम आई हुई है। इसके बाद आरोपियों ने मोहम्मद कैफ के अपहरण की असलियत बताई और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी।

फरमान की पत्नी की आईडी पर रजिस्टर्ड है मोबाइल नंबर

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि अपहरण के मामले की जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि जिस नंबर से फिरौती मांगी गई थी, वह नंबर बिजनौर जनपद के शिवाला कलां के रहने वाले फरमान की पत्नी की आईडी पर रजिस्टर्ड है। आरोपियों के कब्जे से उस मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है। 

...तो शहर में फैला नशे का कारोबार

शहर में नशे का कारोबार फैला हुआ है, ये तो इस घटना के बाद स्पष्ट हो गया है। पुलिस के मुताबिक अपहृत मोहम्मद कैफ को नशा करने के लिए पुड़िया खरीदने भूड़ चौकी क्षेत्र में गया था। यहां मोहम्मद कैफ ने हिस्ट्रीशीटर फरमान उर्फ काला बच्चा और उसके साथ से नशे के लिए पुड़िया मांगी थी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने रुपये होने की बात पूछी। जैसे ही मोहम्मद कैफ ने जेब में रुपये होने की बात कही तो दोनों ने मिलकर उसके रुपये लूटे और बाद में अपहरण कर लिया। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed