फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,cultural

हाईवे पर आज रहेगी सख्ती, कल डायवर्जन की पाबंदी हटेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
amroha,cultural
अमरोहा। सावन माह का आखिरी सोमवार (कल) आठ अगस्त को है। इस दिन तमाम शिवभक्त सुबह से विभिन्न मंदिरों में जाकर भोले शंकर का जलाभिषेक करेंगे। इससे पहले कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रविवार को हाईवे पर सख्त पहरा रहेगा। सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ कम होते ही हाईवे पर रूट डायवर्जन की पाबंदियों को खत्म कर दिया जाएगा। फिर वाहन हाईवे की दोनों लेन पर दौड़ सकेंगे।
विज्ञापन

चौदह जुलाई से श्रावण मास की कांवड़ यात्रा चल रही है। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू है। बरेली, मुरादाबाद, रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन, निजी और रोडवेज बसों को मुरादाबाद से डायवर्ट कर संभल होते हुए दिल्ली के लिए निकाला जा रहा है। दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को गढ़मुक्तेश्वर से रूट डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है। बीते बृहस्पतिवार को हाईवे पर पाबंदियां लागू कर दी गई थीं।
विज्ञापन

तभी से मुरादाबाद से दिल्ली और दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाले छोटे वाहन जैसे कार, बाइक, दूध, फल यस सब्जी आदि के वाहनों को मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन से निकाला जा रहा है। वहीं दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाली लेन को कावड़ियों के लिए आरक्षित है। आठ अगस्त (कल) को सावन माह का आखिरी सोमवार है। जिसके चलते बरेली, संभल, बुलंदशहर, रामपुर, मुरादाबाद समेत अन्य कई जनपदों के शिव भक्तों का रेला उमड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी तादाद में शिवभक्त ब्रजघाट से कांवड़ में गंगाजल लेकर गंतव्य के लिए बढ़ कर रहे हैं। रविवार रात तक हाईवे पर भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। ऐसी स्थिति को देखते हुए रविवार को (आज) हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था के और बढ़ा दिया गया है। पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि हाईवे पर बड़ी संख्या में शिव भक्त उमड़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सोमवार को जलाभिषेक के बाद कांवड़ियों का आवागमन बंद हो जाएगा। रूट डायवर्जन की पाबंदियों को हटा लिया जाएगा।

-----------------
सोमवार को बंद रहेंगे नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल
अमरोहा। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि कांवड़ यात्रा में अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय, राजकीय विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई, संस्कृत बोर्ड एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित राज्य के अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों में सोमवार का अवकाश रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed