{"_id":"62ffd416a47ab844585a71b6","slug":"amroha-corona-jpnagar-news-mbd438280562","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महिलाओं समेत नौ लोग और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महिलाओं समेत नौ लोग और मिले संक्रमित
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। शुक्रवार को भी चार महिलाओं समेत नौ लोग और संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को आरटीपीसीआर के 400 सैंपलों की रिपोर्ट आई थी। जिसमें 7 लोग संक्रमित मिले हैं। दो लोगों की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मंडी धनौरा के 4, जोया के 4 और हसनपुर में एक संक्रमित मिला है।
संक्रमित मरीजों की उम्र 13 से लेकर 63 साल तक की है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। जिन लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगाया है, वह अवश्य लगवाएं। भीड़भाड़ में बगैर मास्क लगाए न जाए।