फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Child punished Taliban Didoli, beaten people public charges theft, then locked in shop

Amroha: डिडौली में बच्चे को तालिबानी सजा, चोरी के आरोप में सरेआम लोगों ने पीटा, फिर दुकान के अंदर कर दिया बंद

Sat, 21 Oct 2023 11:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 11:28 AM IST
सार

जिले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मामला शेखूपुर माफी गांव है। यहां पर एक युवक दुकान चलता है। उसके यहां से 25 हजार रुपये चोरी हो गए थे। इसका आरोप बच्चे पर लगा तो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Amroha: Child punished Taliban Didoli, beaten people public charges theft, then locked in shop
यूपी पुलिस फाइल फोटो

विस्तार

डिडौली में बच्चे पर दुकान में रखे 25 हजार चोरी करने का आरोप लगाकर दुकानदार ने उसे बेरहमी से पीटा। भीड़ में शामिल अन्य लोगों ने भी बच्चे के साथ मारपीट की। इसके बाद दुकानदार ने बच्चे को धक्का देकर दुकान में बाहर फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। यह वीडियो डिडौली कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर माफी गांव का बताया जा रहा है। यहां पर गांव का ही युवक मीट की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार को दुकानदार ने गांव के ही बच्चे पर 25 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चा पिटाई नहीं करने की गुहार लगाता रहा। रुपये चोरी करने की बात सामने आने के बाद भीड़ में शामिल और भी कई लोगों ने बच्चे को पीटा। वायरल वीडियो में भीड़ में शामिल कुछ लोग बच्चे की पिटाई का वीडियो बनाते दिख रहे हैं। इसके बाद किसी ने 1 मिनट 5 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में दुकानदार व अन्य लोग बच्चों की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग बच्चों की पिटाई होता देखकर तमाशबीन बने हुए हैं। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मारपीट की घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर पटटी निवासी बुजु्र्ग रामगोपाल (60) की मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सात अक्तूबर को गांव निवासी एक युवक की मारपीट में घायल हो गए थे। इस मामले में मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा थाने में दर्ज है।

ग्राम मौहम्मदपुर पटटी निवासी विजयपाल सिंह ने सात अक्तूबर को थाने में गांव निवासी राघव पुत्र धर्म सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विजयपाल के दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक गांव निवासी राघव ने उसके पिता को शराब के नशे में गंदी गालियां दी। विरोध करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई की।



आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया था। पिता की तबीयत खराब होने पर परिजन उनको उपचार के लिए मेरठ ले गए थे। वृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर मेरठ पुलिस ने उनका पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed