फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Car and tractor collide in Gajraula; mob chases and beats car occupants

अमरोहा: गजराैला में कार और ट्रैक्टर की टक्कर, भीड़ ने कार सवारों को दौड़ाकर पीटा, वाहन पर लिखा था भाजपा नेता

Thu, 27 Nov 2025 07:33 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 07:33 PM IST
सार

गजराैला में कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इसके बाद भीड़ ने कार में सवार लोगों को पीट दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Amroha: Car and tractor collide in Gajraula; mob chases and beats car occupants
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजरौला हाईवे पर भाजपा ब्लॉक प्रमुख लिखी कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद जमा भीड़ ने कार में सवार लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चार दिन पहले हुए हादसा का बृहस्पतिवार को वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन


पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह हादसा गजरौला में नेशनल हाईवे पर हुआ था। बताया जा रहा है हसनपुर के भाजपा ब्लॉक प्रमुख की कार एक शादी समारोह से लौट रही थी। आरोप है कि चालक ने कार को हाईवे पर गलत दिशा में मोड़ लिया जिससे कार सर्विस मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर कई टुकड़ों में बिखर गया। वहीं, कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने कार सवार लोगों को पकड़ लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। बीच हाईवे पर कार सवारों की पिटाई के वीडियो भी वायरल हुए हैं जिसमें उन्हें सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में ट्रैक्टर चालक की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं आठ वीडियो
भाजपा ब्लाक प्रमुख लिखी कार और ट्रैक्टर में टक्कर के बाद हाईवे पर जो भी हुआ वह भीड़ में शामिल लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इस दौरान लोगों ने कार सवार लोगों को दौड़ाकर पीटा। करीब आठ वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। वायरल वीडियो को भी पुलिस ने अपनी जांच का हिस्सा बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed