{"_id":"65cf41851b037033a9001570","slug":"amroha-bjp-leader-son-implicated-setting-fire-photo-frame-shop-owner-said-it-was-done-due-to-rivalry-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: फोटो फ्रेम की दुकान में आग लगाने में भाजपा नेता का बेटा फंसा, मालिक बोला- रंजिश के चलते दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: फोटो फ्रेम की दुकान में आग लगाने में भाजपा नेता का बेटा फंसा, मालिक बोला- रंजिश के चलते दिया अंजाम
Fri, 16 Feb 2024 04:36 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:36 PM IST
सार
गजरौला में कुछ दिन पहले दुकान में लगी आग मामले में भाजपा नेता के पुत्र का नाम सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। दुकान स्वामी का आरोप है कि नेता के पुत्र ने ही घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
गजरौला में फोटो फ्रेम बनाने वाली दुकान में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
गजरौला में रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के सामने नगर पालिका की मार्केट में फोटो फ्रेम की दुकान में 13 दिन पूर्व लगी आग में भाजपा के जिला मंत्री व विधानसभा क्षेत्र संयोजक नेता सुरेंद्र औलख का बेटा अंकित औलख फंस गया है। दुकान स्वामी ने उसके खिलाफ आग लगाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
नामजद आरोपी पर पूर्व में गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मुकदमा हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर नगर के मोहल्ला राजीव नगर में रहने वाले सुनील आर्य ने दर्ज कराया है। एफआईआर के मुताबिक गजरौला में उनकी रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के सामने नगर पालिका की मार्केट में फोटो के फ्रेम बनाने की दुकान है।
विज्ञापन
उनकी दुकान में तीन फरवरी को आग लगा दी गई। जिसमें चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। शक है कि आग अंकित औलख ने लगाई या लगवाई है। अंकित औलख भी फोटो फ्रेम की दुकान करता है। बीते महीने एक जिला पंचायत सदस्य ने फोटो फ्रेम बनवाए थे।
विज्ञापन
जिसके लिए अंकित औलख ने 350 रुपये मांगे थे, जबकि सुनील आर्य ने 120 रुपये में फोटो बना कर दे दिए थे। इसी बात को लेकर वह रंजिश रखने लगा। कुछ दिन पूर्व उसने उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
अंकित औलख के पिता सुरेंद्र औलख भाजपा नेता हैं। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की जानकारी नहीं है। फर्जी मुकदमा कोई भी किसी के खिलाफ दर्ज करा सकता है। मुझ पर भाजपा का कोई पद नहीं है।- सुरेंद्र औलख गजरौला, भाजपा जिला मंत्री व विधान सभा क्षेत्र संयोजक।