{"_id":"6598f7fba721efa8c2080386","slug":"amroha-birthday-youth-danced-waving-swords-now-city-police-chased-them-video-goes-viral-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जन्मदिन पर युवकों ने तलवार लहराकर किया डांस, अब शहर की पुलिस पड़ गई पीछे, जिले में वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जन्मदिन पर युवकों ने तलवार लहराकर किया डांस, अब शहर की पुलिस पड़ गई पीछे, जिले में वीडियो वायरल
Sat, 06 Jan 2024 12:19 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:19 PM IST
सार
अमरोहा जिले में युवकों के तलवार लहराकर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह सैदनगली थानाक्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि वीडियो की जांच करवाई जा रही है। युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
अमरोहा में तलवार लहराता युवक
- फोटो : संवाद
विस्तार
जन्मदिन के मौके पर युवकों ने डांस करने के साथ तलवार भी लहराई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ युवक सिक्स पैक दिखाते हुए अर्ध नग्न होकर फिल्मी गाने पर डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव का बताया जा रहा जा रहा है। वीडियाे में युवक हाथ में तलवार लेकर करतब दिखा रहे हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई में जुटी हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक युवक के जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है। डांस करने वाले युवक शराब के नशे में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत का कहना है कि वीडियो की जांच कराने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन