फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Bike collides with divider while going in-laws house Holi, woman dies, husband and two sons serious

Amroha: होली पर ससुराल जाते समय बाइक डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत, पति और दो बेटे गंभीर

Tue, 26 Mar 2024 04:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 04:48 PM IST
सार

अमरोहा में बाइक के अनियंत्रित होने से डिवाइडर से टकरा जाने के कारण युवक की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
 

विज्ञापन
Amroha: Bike collides with divider while going in-laws house Holi, woman dies, husband and two sons serious
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

होली के मौके पर ससुराल जाते समय डिडौली निवासी पिंटू की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उसकी पत्नी रिंकी (24) की मौके पर मौत हो गई। जबकि पिंटू कुमार और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डिडौली गांव में दिवंगत होराम सिंह का परिवार रहता है। उनके तीसरे नंबर का बेटा पिंटू मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। उसके परिवार में पत्नी रिंकी देवी के अलावा एक बेटा ऋषभ और दूसरा रियांश है।
विज्ञापन


पिंटू कुमार की ससुराल पाकबड़ा थानाक्षेत्र के भांडली गांव में है। सोमवार को होली का पर्व था, इसलिए पिंटू अपनी पत्नी रिंकी देवी और बेटा ऋषभ व रियांश के साथ बाइक पर सवार होकर होली मिलने ससुराल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चौधरपुर गांव के सामने हाईवे पर पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पिंटू कुमार और उनके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि रिंकी देवी की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल पिंटू, ऋषभ और रियांश को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

जबकि रिंकी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की वजह से दोनों परिवारों में चल रहीं होली की खुशियां काफूर हो गईं। घरों में मातम पसर गया।

 

Trending Videos

इलेक्ट्रीशियन की नोएडा में तीसरी मंजिल से गिर कर मौत
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बसैली निवासी 18 वर्षीय नदीम की नोएडा में तीसरी मंजिल से गिर कर मौत हो गई। वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के गांव बसैली निवासी 18 वर्षीय नदीम नोएडा में रह कर इलेक्ट्रीशियन का काम करता था।

रविवार को वह एक मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया। जिसके चलते लड़खड़ा कर नीचे गिर जाने से घायल हो गया। उसे तुरंत निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां पर सोमवार की रात उपचार के दौरान उसकी माैत हो गई। परिजन उसका शव गांव में आए। नमाज के बाद शव का दफीना कर दिया गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed