फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Bajrang Dal workers demonstrated in Mandi Dhanaura

Amroha: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंडी धनौरा में किया प्रदर्शन, दुष्कर्म करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 06 May 2024 06:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनाैरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनाैरा (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 May 2024 06:31 PM IST
सार

मंडी धनौरा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। कहा कि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं किए तो आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Amroha: Bajrang Dal workers demonstrated in Mandi Dhanaura
मंडी धनौरा में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी धनौरा में बजरंग दल ने दूसरे समुदाय के दो युवकों पर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय के बाहर जाम लगाया। करीब एक घंटे तक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सीओ को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के दो युवकों ने गांव की एक युवती का घर से अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोप था कि पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं करते हुए केवल बहला फुसला कर ले जाने की धारा में केस दर्ज किया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर तहसील कार्यालय के बाहर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप था कि सूचना के बावजूद कोई अधिकारी मौजूद नहीं हुआ। इस दौरान वाहनों की लाइन लग गई। जाम लगाने की सूचना मिलने पर सीओ श्वेताभ भास्कर व तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सीओ को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि एक आरोपी फिरोज ने चार महीने पहले गांव के ही एक युवक पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर तलवार से वार कर गंभीर रूप से घायल किया था।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया था। कार्यकर्ताओं ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज करने व 24 घंटे के भीतर उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर जनपद में चक्का जाम की चेतावनी दी।


सीओ ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस मौके पर बजरंग दल के प्रांत प्रमुख हेमंत सारस्वत, विहिप के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, विपिन भारद्वाज, कुशल चौधरी, हरपाल सिंह, सुनील कुमार, भूपेश कुमार, नरेश चंद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed