{"_id":"631109a88fb95d5b651959c1","slug":"amroha-accident-jpnagar-news-mbd4397172187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में वर्ष 2021 के मुकाबले जुलाई माह में 25.8 फीसदी बढ़े सड़क हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में वर्ष 2021 के मुकाबले जुलाई माह में 25.8 फीसदी बढ़े सड़क हादसे
विज्ञापन
जनपद में हाईवे से लेकर प्रमुख सड़कों पर हादसों की बाढ़ आ गई। इसकी प्रमुख वजह यातायात नियमों की अनदेखी को माना गया। ये ही वजह है कि पिछले साल के मुकाबले वर्ष 2022 जुलाई में सड़क हादसों में 25.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि मरने वालों की संख्या में 11.1 फीसदी का इजाफा हुआ है। यही हाल मुरादाबाद मंडल के अन्य जिलों का भी है। बिजनौर, मुरादाबाद, संभल और रामपुर में भी सड़क हादसों और मृतकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।
यातायात निदेशालय द्वारा वर्ष 2022 के जुलाई माह में हुए सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया गया कि जुलाई माह की अवधि में वर्ष 2021 के सापेक्ष वर्ष 2022 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। आंकड़ों की बात करें तो अमरोहा जनपद में वर्ष 2021 जुलाई माह में 31 सड़क हादसे हुए थे जबकि जुलाई 2022 में 39 सड़क हादसे हुए। जिसमें आठ हादसों की बढ़ोतरी हुई कुल मिलाकर सड़क हादसों में 25.8 फ़ीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि वर्ष 2021 जुलाई माह में मरने वालों की संख्या 18 थी जो इस जुलाई में बढ़कर 20 हो गई है।
इसके साथ मरने वालों की संख्या में 11.1 फीसदी का इजाफा है। ऐसे ही वर्ष 2021 में 13 लोग घायल हुए थे जबकि जुलाई माह में 29 लोग घायल हुए हैं। 16 घायलों की संख्या बढ़ने के साथ ही 123.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बिजनौर जनपद में वर्ष 2021 जुलाई माह में 38 सड़क हादसे हुए थे जबकि इस बार जुलाई माह में 10 सड़क हादसे का इजाफा हुआ जो 26.3 फीसदी रहा है। ऐसे ही पिछले साल जुलाई माह में मरने वालों की संख्या 20 थी जबकि इस बार जुलाई माह में 35 लोग मरे हैं कहां जाए तो बिजनौर जनपद में मरने वालों की संख्या में 75 फ़ीसदी का इजाफ़ा हुआ है।
विज्ञापन
जबकि वर्ष 2021 में घायलों की संख्या 35 थी जो इस बार जुलाई माह में बढ़कर 38 हो गई है। तीन घायलों की संख्या बढ़ने के साथ 8.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे ही मुरादाबाद जनपद में वर्ष 2021 जुलाई माह में 41 हादसे हुए थे जबकि 2022 जुलाई माह में 45 सड़क दुर्घटनाएं हुई है। जो पिछले साल के मुकाबले 14. 6 फसदी अधिक है। जबकि वर्ष 2021 जुलाई में मरने वालों की संख्या 16 थी जबकि इस बार जुलाई माह में संख्या बढ़कर 20 हो गई है। कहा जाए तो मुरादाबाद में मरने वालों की संख्या में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। वैसे ही पिछले साल जुलाई माह में घायलों की संख्या 37 थी जो इस बार बढ़कर 48 हो गई है। मुरादाबाद में घायलों की संख्या में भी 29.7 फीसदी का इजाफा हुआ है।
हादसों को लेकर संभल मंडल में सबसे आगे रहा है। वर्ष 2021 जुलाई माह में केवल 22 सड़क हादसे हुए थे जबकि इस बार जुलाई माह में बढ़कर 36 हो गए हैं। कुल मिलाकर सड़क हादसों में 63. 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जबकि वर्ष 2021 में मरने वालों की संख्या 22 थी जो वर्ष 2022 जुलाई माह में बढ़कर 27 हो गई है। पांच मौत और बढ़ने के साथ मरने वालों की संख्या में 22.7 फरसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे ही पिछले साल जुलाई माह में घायलों की संख्या 24 थी जो इस बार बढ़कर 30 हो गई है। घायलों की संख्या में भी 25 फीसदी का इजाफा हुआ है।
हादसों को लेकर रामपुर जनपद में पीछे नहीं है। वर्ष 2021 जुलाई माह में सड़क हादसों की संख्या 32 थी जो इस बार बढ़कर 38 हो गई है कुल मिलाकर सड़क हादसों में 18.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है तो वही पिछले साल मरने वालों की संख्या 24 थी पिछले साल के मुकाबले रामपुर में मौत के आंकड़ों में केवल एक संख्या बढ़ी है। इसके साथ ही 42. 2 फीसदी अधिक लोग मरे हैं। जबकि घायलों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2021 में 25 लोग घायल हुए थे जबकि इस बार संख्या बढ़कर 87 पहुंच गई है। घायलों की संख्या में 248 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
थाना क्षेत्रों में 13 ब्लॉक स्पॉट
गजरौला : ख्यालीपुर ढाल, यूएस फूड कट, भानपुर फाटक, मार्शल फार्म, सकरथली
रजबपुर : झनकपुरी, अतरासी चौराहा
हसनपुर : कालाखेड़ा, शाहपुर कलां, हाकपुर
आदमपुर : बुरावली, रहरा, गुरैटा भट्ठा, दौरारा मौड़
हाईवे चौड़ीकरण भी हादसे की वजह
नेशनल हाईवे चौड़ीकरण भी जिले में हादसे का सबब बन रहा है। कहीं हाईवे का निर्माण चल रहा है, तो कहीं ओवरब्रिज का निर्माण। हालात ये हो गए हैं कि तमाम स्थानों पर बजरी, पत्थर पड़े होने के कारण हादसे हुए। कई जगह डिवाइडर लगना और अवैध कट से निकलना हादसे का सबब बन रहा है।