फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Aam Pana will be famous all over the world for its taste, employment opportunities will increase.

Amroha News: दनिया भर में अपने स्वाद की धूम मजाएगा अमरोहा आम पना, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Wed, 06 May 2026 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 06 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Amroha Aam Pana will be famous all over the world for its taste, employment opportunities will increase.
अमरोहा। प्रदेश सरकार ने एक जिला-एक व्यंजन योजना के तहत अमरोहा के प्रसिद्ध आम पना को आधिकारिक तौर पर शामिल कर लिया है। इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे जिले के आम उत्पादकों और कच्चे आम से जुड़े छोटे कारोबारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे न केवल स्थानीय उत्पाद को पहचान मिलेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन

अमरोहा और हसनपुर तहसील देशभर में अपनी फल पट्टी के लिए मशहूर हैं। यहां करीब 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में आम के बाग फैले हुए हैं, जिनमें 24 से अधिक किस्में पाई जाती हैं। आम के सीजन में बड़ी मात्रा में कच्चे आम का उत्पादन होता है, जिसका उपयोग अब तक सीमित रूप से अचार, अमचूर और चटनी बनाने में किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम पना को योजना में शामिल किए जाने से अब कच्चे आम का बेहतर और बड़े स्तर पर उपयोग संभव हो सकेगा। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आंधी-तूफान में पेड़ों से गिरने वाला कच्चा आम अक्सर खराब हो जाता था, लेकिन अब उसे भी आम पना बनाने में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे किसानों को नुकसान कम होगा और अतिरिक्त आय का स्रोत बनेगा।
गर्मी के मौसम में आम पना न केवल स्वादिष्ट पेय है, बल्कि लू से बचाव में भी बेहद लाभकारी माना जाता है। स्थानीय स्तर पर पहले से ही कुछ ठेलों और छोटे दुकानदारों द्वारा आम पना तैयार कर बेचा जाता है। वहीं हसनपुर के गजरौला-संभल बाइपास पर कच्चे आम के सीजन में अचार और चटनी के कई स्टॉल भी लगते हैं, जहां के कारीगर अपनी पारंपरिक कला के लिए जाने जाते हैं।

अब इस निर्णय के बाद इन छोटे कारोबारों को बड़े स्तर पर विस्तार मिलने की उम्मीद है। मालूम रहे कि सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। शासनादेश जारी होने के बाद अब जिले में आम पना को ब्रांडिंग और विपणन के जरिए नई पहचान दिलाने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed