फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: A young man entered the school and pointed a pistol at the victim teacher's temple, then committed sui

Amroha: दुष्कर्म के आरोपी ने स्कूल में घुसकर पीड़ित शिक्षिका की कनपटी पर तानी पिस्टल, फिर जहर खाकर दी जान

Sun, 20 Apr 2025 09:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 09:29 PM IST
सार

नौगांवा सादात में दुष्कर्म के आरोपी फैसल ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका की कनपटी पर पिस्टल तान दी। धमकी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पीड़िता की शिकायत पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ तो अगले दिन फैसल ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान दिल्ली में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Amroha: A young man entered the school and pointed a pistol at the victim teacher's temple, then committed sui
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दुष्कर्म के आरोपी ने शनिवार को स्कूल में घुसकर शिक्षिका की कनपटी पर पिस्टल तानते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। दुष्कर्म पीड़िता ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपी फैजल (24) ने रविवार सुबह जहर खा लिया।

विज्ञापन


दोपहर में दिल्ली में इलाज के दौरान उसकी माैत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी 34 वर्षीय महिला एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। महिला के पति की साल 2015 में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


वह अपने दो बच्चों के साथ रहती है। आरोप है कि गांव के रहने ही वाले फैसल ने शिक्षिका को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया था। लेकिन, बाद में शादी से मुकर गया। शिक्षिका ने 29 मई 2024 को फैजल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने फैसल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। फिलहाल, फैसल जमानत पर जेल से बाहर था। जेल से छूटने के बाद फैसल शिक्षिका पर दुष्कर्म के मुकदमे समझौते के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर भी पीड़िता को धमकी दे चुका था। लेकिन, पीड़िता फैसला करने के लिए तैयार नहीं हुई तो आरोपी फैसल शनिवार को शिक्षिका के स्कूल पहुंचा और कनपटी पर पिस्टल तान दी। आरोपी ने फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी दुष्कर्म पीड़िता की कनपटी पर पिस्टल ताने दिखाई दे रहा है। स्कूल में स्टाफ के हस्तक्षेप के बाद फैसल भाग गया। दुष्कर्म पीड़िता ने शनिवार को ही थाने पहुंचकर फैजल के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया।

रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होने पर रविवार सुबह आरोपी फैसल ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने उपचाराधीन आरोपी को अपनी निगरानी में ले लिया।

हालांकि, हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान फैसल की मौत हो गई। पीड़िता पर पिस्टल तानने वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Moradabad: एसएसपी आवास से थाने पहुंचा काॅल, कर्मियों में मच गया हड़कंप.. तेज आवाज में डीजे बजाने वाला का चालान

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका पर पिस्टल तानने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पीड़िता स्कूल के एक कमरे में कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही है। तभी आरोपी आता है और शिक्षिका पर पिस्टल तान देना है। स्कूल स्टाफ के हस्तक्षेप करने पर आरोपी भाग जाता है।

दुष्कर्म पीड़िता के ऊपर पिस्टल तानने वाले फैसल ने जहर खा लिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। आरोपी के कब्जे से पिस्टल बरामद हो गई थी। उसके पास पिस्टल कहां से और कैसे आई इसकी जांच की जा रही है। -अवध भान भदौरिया, सीओ नौगांवा सादात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed